वीडियो : क्या आईपीएल 2023 खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? कैप्टन कूल ने खुद दिया इस सवाल का जवाब, जानें उन्होंने क्या कहा?

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहली बार कप्तानी करते नजर आए हैं, जिसमे सीएस के को 13 रनों से जीत मिली है। इस वजह से अब चेन्नई सुपर किंग्स के टोटल 6 अंक हो गए हैं, लेकिन वो अभी भी पॉइंट्स टेबल की सूची में नोवें पायदान पर मौजूद है।

महेंद्र सिंह धोनी

आपको अच्छी तरह मालूम होगा कि इस साल आईपीएल के लिए रविन्द्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था। लेकिन उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है, जिस वजह से एक बार फिर एमएस धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया है। धोनी के कप्तान बनते ही सीएसके की टीम ने एसआरएच के खिलाफ बेहतरीन जीत हासिल किया है।

क्या आईपीएल 2023 खेलेंगे धोनी?

महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के मन में एक सवाल हमेशा चलता रहता है कि क्या अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग में महेंद्र सिंह धोनी खेलते नजर आएंगे या नहीं। लेकिन अब उन्होंने इस महत्वपूर्ण सवाल का जवाब खुद दे दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले टॉस के दौरान धोनी से पूछा गया कि “क्या अगले साल हम आपको फिर से पीली जर्सी में देखेंगे?”

उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने उस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि “आप मुझे पीली जर्सी में अवश्य देख पाएंगे, या तो यह जर्सी यही होगी या कोई और किसी को नहीं मालूम।” एमएस धोनी आगे बात करते हुए कहा कि “आपको वर्तमान स्थिति को समझने की आवश्यकता है। हमने कैच छोड़े हैं, वो चीजें जहां पर आप बेहतर हो सकते हैं। इस क्षेत्र में काम करने की आवश्यकता है।”

आपको बता दें कि रविन्द्र जडेजा ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया और ऐसा उन्होंने अपने खेल पर ध्यान देने के लिए किया है। जडेजा की कप्तानी में सीएसके की टीम इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में टोटल 8 मैच खेली थी, जिसमे से उन्हें 6 मैचों के दौरान हार का सामना करना पड़ा था। जडेजा को चेन्नई का कप्तान होने से उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर बहुत बुरा प्रभाव देखने को मिला, इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *