IPL 17 के पहले ही मैच में बने अनेकों रिकॉर्ड, कोहली समेत इन खिलाड़ियों ने मचाया गदर

22 मार्च को आईपीएल 17 (IPL 17) का शानदार आगाज हुआ। टूर्नामेंट का मैच नंबर-1 सीएसके और आरसीबी के बीच खेला गया। चेन्नई की टीम ने बेंगलुरु को 6 विकेटों से मात दे दी। आखिरी तक चले इस मुकाबले के दौरान रोमांच अपने चरम पर था। दो सबसे धाकड़ टीमों के बीच हुई इस जोरदार टक्कर में कई सारे रिकॉर्ड भी बने व ध्वस्त हुए। इसमें आरसीबी की ओर से विराट कोहली और सीएसके की ओर से महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल थे, जिन्होंने अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया।

IPL 17 के पहले मैच में बने ये रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 17 (IPL 17) में एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी थी। इस मैच में ढेरों रिकॉर्ड बने। चेन्नई की टीम ने चेपॉक के मैदान पर आठवीं जीत दर्ज की। अब तक खेले गए 33 मुकाबलों में सीएसके ने 22 जीत दर्ज कर ली है। आरसीबी के नाम 10 जीत दर्ज है। वहीं एक मैच में बिना किसी परिणाम के रहा था। एक टीम के विरुद्ध सबसे अधिक जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम है। उन्होंने 23 बार केकेआर को हराया है।

चेन्नई के एम चिदंबरम यानि चेपॉक के मैदान पर आरसीबी ने पहले सीजन के बाद से अब तक एक बार भी सीएसके को नहीं हराया। महेंद्र सिंह धोनी के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ऐसे दूसरे कप्तान बन गए हैं, जिनकी अगुवाई में सीएसके ने चेपॉक के मैदान पर जीत हासिल की। इससे पहले रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं।

42 की उम्र में धोनी ने दिखाई बिजली सी तेज़ी, पलक झपकते ही आरसीबी बल्लेबाज को किया रन-OUT

विराट और धोनी ने बनाया कीर्तिमान

आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वर्तमान समय के इस बेहतरीन बल्लेबाज ने 6 रन का आंकड़ा छूने के साथ ही टी20 क्रिकेटर में अपने 12 हजार रन भी पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले कोहली भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 377वें मुकाबले के दौरान यह कारनामा किया। बता दें कि अब विराट के नाम 12,015 रन दर्ज हैं। इसमें उन्होंने 91 अर्धशतक और 8 शतक लगाए हैं।

दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भी एक रिकॉर्ड स्थापित किया। दरअसल थाला के नाम से मशहूर इस 42 वर्षीय खिलाड़ी के नाम अब आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक रन आउट करने का कीर्तिमान दर्ज हो गया है। आईपीएल 17 (IPL 17) के पहले मैच में आरसीबी के बल्लेबाज अनुज रावत को आउट करके माही ने यह गौरव हासिल किया। अब धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लेने, स्टंप व रन आउट करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Leave a Comment