क्या गुजरात के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर IPL में डेब्यू करेंगे? अब महेला जयवर्धने ने खुद किया खुलासा
आईपीएल के पिछले कुछ सीजन से मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी अर्जुन तेंदुलकर को खरीद रही है, लेकिन उसे अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। इस वजह से फैंस सोशल मीडिया पर कई बार मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट पर भड़क जाते हैं। फैंस का कहना है कि अगर एमआई की टीम इस आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई है तो कम से अकम अर्जुन को भी मौका दे दो।

मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से ऑफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट पर अर्जुन तेंदुलकर के बहुत सारे वीडियो शेयर करते हुए देखा गया है, जिसमे अर्जुन नेट्स में खतरनाक यॉर्कर गेंद फेंकते दिखे हैं। इस वजह से फैंस भी बहुत खुश हुए, लेकिन उन्हें दुखी तब होता है जब अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाता है।
अर्जुन की डेब्यू पर बोले महेला जयवर्धने
इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस को अभी भी 5 मैच खेलने है। लेकिन उससे पहले बहुत सारे फैंस सोच रहे होंगे कि क्या अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिलेगा? इसके बारे में जब मुंबई इंडियंस टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है कि इस समय टीम में सभी खिलाड़ियों का विकल्प मौजूद है। लेकिन हमें देखना यह होगा कि चीजें कैसे चलती है। यह मैच-अप के बारे में है और हम मैच कैसे जीत सकते हैं। इस समय हमारी पहली प्राथमिकता यह है कि हमें सही मैच-अप मिले।’
महेला जयवर्धने ने आगे बात करते हुए कहा कि “खेल एक आत्मविश्वास का चीज है। हम इस वर्ष आईपीएल में अपनी पहली जीत हासिल करने में सफल रहे और यह एक साथ जीत हासिल तथा आत्मविश्वास वापस पाने के बारे में है। यह सबसे बेहतर लोगों को फील्ड पर रखने के बारे में है। यदि अर्जुन उसमे से एक है तो हम इसके ऊपर जरुर सोचेंगे। लेकिन ये सब हमारे द्वारा डाले गए टीम कॉबिंनेशन पर निर्भर करता है।”
मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के मौजूदा सीजन में कुल 9 मैच खेली है, जिसमे से शुरू के 8 मैचों के दौरान उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस वजह से वो आईपीएल 2022 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई थी। एमआई की टीम अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज किया था। अब 6 मई को उन्हें गुजरात के खिलाफ मैच खेलना है, जिसमे एक बार फिर से एमआई अपना जलवा दिखाना चाहेगी।