महिला IPL के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस को कौन दिलाएगा पहला खिताब, ये है टॉप-3 महिला खिलाड़ियों की लिस्ट

WPL 2023: महिला आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए अहम होंगी ये तीन खिलाड़ी ,आइए आपको इन तीन खिलाड़ियों से मिलवाते हैं।

महिला IPL के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस को कौन दिलाएगा पहला खिताब, ये है टॉप-3 महिला खिलाड़ियों की लिस्ट

महिला प्रीमियर लीग यानी महिला आईपीएल पहली बार शुरू होने जा रहा है। महिला क्रिकेटरों की यह सबसे बड़ी लीग 4 मार्च से शुरू होने जा रही है, जिसमें कुल 5 टीमें हिस्सा लेंगी. जिसमें मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात जाइंट्स और यूपी वॉरियर्स शामिल हैं।

आइए, आपको बताते हैं कि कौन सी तीन खिलाड़ी हैं जो महिला आईपीएल के इस पहले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए मैच विनर साबित हो सकती हैं। हरमनप्रीत कौर: इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है हरमनप्रीत कौर का, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है.

हरमनप्रीत भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हैं और मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी संभाल सकती हैं। इसके अलावा वह मध्यक्रम के बेहतरीन बल्लेबाज हैं, जो स्पिन गेंदबाजी से भी विकेट ले सकती हैं।

नताली सीवर ब्रंट: मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में 3.20 करोड़ रुपये खर्च कर नताली सीवर ब्रंट को अपनी टीम में शामिल किया है. इंग्लैंड का यह तेज  गेंदबाज ऑलराउंडर शानदार फॉर्म में है।

महिला IPL के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस को कौन दिलाएगा पहला खिताब, ये है टॉप-3 महिला खिलाड़ियों की लिस्ट

ब्रंट टी20 वर्ल्ड कप में भी शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस महिला आईपीएल में भी अपनी मौजूदा फॉर्म को जारी रखते हुए खिताब जिता सकती है।

महिला IPL के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस को कौन दिलाएगा पहला खिताब, ये है टॉप-3 महिला खिलाड़ियों की लिस्ट

पूजा वस्त्राकर: मुंबई इंडियंस ने भारतीय ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर पर बड़ा दांव लगाया है। मुंबई इंडियंस ने 1.90 करोड़ रुपये देकर पूजा को अपनी टीम में शामिल किया है। वह दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। ऐसे में हमें उम्मीद है कि महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में यह मुंबई इंडियंस के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकती है।

ये तीन खिलाड़ी हैं जो महिला आईपीएल के इस पहले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए मैच विनर साबित हो सकती हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *