गाड़ी से हटेगी नंबर प्लेट, सरकार ने बनाया ऐसा प्लान कि उड़ जाएंगे होश
नई दिल्लीः टोल टैक्स पर जाम खत्म करने के लिए सरकार नई-नई तकनीक लेकर आ रही है, लेकिन वहानों की भीड़ के आगे सब फेल होता दिख रहा है। सरकार ने कुछ दिन पहले लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए टोल टैक्स पर फास्टैग लगाया था, जिससे देशभर के तमाम वाहनों को इससे जोड़ा गया, लेकिन फिर हालात वैसे ही रहे।
अब जल्द ही एक नई टेक्नोलॉजी बाजार में गदर मचाएगी। इससे माना जा रहा है कि टोल पर जाम से राहत मिलेगी। आप सोच रहे होंगे कि इस टेक्नोलॉजी का नाम क्या होगा। हाल में तो इस इसे जीपीएस टेक्नोलॉजी से जोड़ा जाएगा, जिस पर तेजी से काम कर रहा है। इससे आपकी नंबर प्लेट बदलनी बिल्कुल तय मानी जा रही है।
जानिए जरूरी बातें
केंद्र की मोदी सरकार जाम से निजात दिलाने के लिए बड़े-बड़े कदम उठा रही है। अब देश में एक नई टेक्नोलॉजी जल्द ही दस्तक देने जा रही है, जिस पर तेजी से काम चल रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही आपको अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट को बदलना होगा, क्योंकि जीपीएस टेक्नोलॉजी कभी लॉन्च की जा सकती है। अब आपकी प्लेट में एक चिप लगाई जाएगी, जिससे आप अपना टोल जमा कर सकते हैं।
टोल पर यूं होगी पैसों की वसूली
देशभर में वैसे भी अब टेक्नोलॉजी का दौर तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब कंप्यूटराइज्ड प्रणाली के जरिए एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से टोल वसूली का काम किया जाना संभव माना जा रहा है। अब जीपीएस सिस्टम के जरिए वाहन स्वामी के अकाउंट से भी टोल वसूली करने की तकनी पर तेजी से काम चल रहा है। इसका आप जल्द ही फायदा उठा सकते हैं। अब जल्द ही इन्हें जल्द लागू किया जाएगा, जिसकी जानकारी ऑफिशियल तौर भी जल्द प्रोवाइड करा दी जाएगी।
नितिन गडकरी ने किया बड़ा दावा
जीपीएस टेक्नोलॉजी को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अब एक बड़ा चौंकाने वाला ऐलान कर दिया है। नितिन गडकरी ने संसद में इस प्लान के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने दावा किया की अब नई तकनीक से टोल वसूलने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही फास्टैग सिस्टम से भी आपको राहत देने का काम किया जाएगा। इससे टोल टैक्स में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है।