सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा, कहा – मैंने विराट कोहली को सिर्फ घूरा था, बोला कुछ नहीं, जानें क्यों?

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में सूर्यकुमार पिछले कई सालों से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं, क्योंकि उन्होंने एमआई के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। इस वजह से मुंबई की फ्रेंचाइजी सूर्यकुमार को नहीं छोड़ रही है।

सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली

आईपीएल के मौजूदा सीजन में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली है, लेकिन उनकी टीम का प्रदर्शन बहुत ज्यादा खराब रहा है। सूर्यकुमार यादव ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के पूर्व कप्तान को लेकर एक किस्सा शेयर किया है, जिसके बारे में अधिकतर फैंस को कुछ भी मालूम नहीं होगा। उस किस्सा को सुनकर फैंस भी कुछ समय के लिए सोच में पड़ जाएंगे।

सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

ब्रेकफास्ट विद चैंपियन शो में गौरव कपूर के साथ सूर्यकुमार यादव ने बहुत सारे बातें की है। उस दौरान उन्होंने विराट कोहली के साथ हुए टकराव को लेकर बात करते हुए कहा कि “उनकी यही शैली है। मैदान पर हमेशा उनका एनर्जी लेवल अलग होता है। वह मुकाबला दोनों टीमों की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण था। इसी वजह से मैच में विराट कोहली की स्लेजिंग अलग स्तर पर थी। उस दौरान मैं खुद पर ध्यान केंद्रित कर रहा था। उस दौरान हमने खुद से बात करते हुए कहा कि किसी भी हाल में यह मुकाबला जीतना है, लेकिन कुछ बोलना नहीं है।”

सूर्यकुमार ने आगे कहा कि “मुझे अच्छी तरह याद है कि उस दौरान मैं च्युइंग गम चबा रहा था, तभी मेरे दिल की धड़कन तेज हो गई। वो कुछ नहीं कह रहे थे और मैं भी कुछ नहीं कह रहा था। उस दौरान मैं खुद से यही कह रहा था कि चाहे कुछ भी हो जाए, लेकिन एक शब्द भी नहीं बोलना है। सिर्फ 10 सेकंड की बात है, उसके बाद फिर नया ओवर शुरू हो जाएगा। ऐसा लंबे समय तक नहीं चलने वाला है। इस वजह से वह स्थिति बित गई। उसके बाद हमने मैच के बाद फिर उन्हें देखा।”

आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने यह किस्सा आईपीएल 2020 के 48वें मुकाबले का सुनाया है, जिसमे विराट कोहली आरसीबी के लिए कप्तानी कर रहे थे। उस दौरान विराट स्लेजिंग के टॉप लेवल पर थे। उस समय विराट और सूर्यकुमार का वह टकराव वाला मुद्दा लंबे समय तक सुर्खियों में रहा था। साल 2020 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था, जिस वजह से उस वर्ष वो विजेता बनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *