मुंबई इंडियंस ने जिस खिलाड़ी को दिया पानी ढोने का काम, अब उसी ने 18 छक्के और 11 चौके जड़कर बनाया 212 रन

मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है, क्योंकि उनकी टीम ने इस लीग में सबसे अधिक 5 बार ट्रॉफी जीता है। लेकिन आईपीएल का 15वां सीजन एमआई के लिए बहुत ज्यादा खराब रहा है, क्योंकि इस बार उनकी टीम अच्छी प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इस बार आईपीएल में एमआई की तरफ से अधिकतर नए खिलाड़ियों को खेलते देखते देखा गया था।

संजय यादव और मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने इस बार कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिसमे से कुछ ने यह साबित कर दिया कि अगले साल आईपीएल में वो धमाल मचाते दिखेंगे। वहीं कुछ खिलाड़ियों को एमआई की फ्रेंचाइजी ने बिल्कुल भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दिया। आज हम एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बात करने जा रहे हैं जो आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए पानी ढोने का काम करते थे अब उसने छक्के-चौकों की बरसात कर दी है।

मुंबई ने इस खिलाड़ी को दिया पानी ढोने का काम

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 से पहले जब मेगा ऑक्शन हुआ था और तो उस दौरान मुंबई इंडियंस ने बहुत सारे नए खिलाड़ियों को ख़रीदा था। उनमे से कुछ खिलाड़ी एमआई के लिए कई मैच खेलते नजर आए थे, वहीं कुछ को उम्मीद के मुताबिक मौके नहीं दिए गए और उस सूची में ऑलराउंडर संजय यादव का भी नाम शामिल है।

मुंबई इंडियंस ने संजय यादव को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में ख़रीदा था, लेकिन उसके बाद उन्हें अधिकतर मैचों में खिलाड़ियों को पानी पिलाते हुए देखा गया। इस साल आईपीएल में एमआई की फ्रेंचाइजी ने संजय को सिर्फ एक मैच में डेब्यू करने का मौका दिया, उसके बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन में कभी भी जगह नहीं दी गई।

संजय यादव ने जड़ा 18 छक्के और 11 चौके

भारत में इन दिनों तमिलनाडु प्रीमियर लीग खेला जा रहा है, जिसमे संजय यादव एनआरके (Nellai Royal Kings) के लिए खेल रहे हैं। इस साल टीपीएल में संजय अभी तक चार मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने 212 की जबरदस्त औसत के साथ सबसे अधिक 212 रन बनाए हैं। उस दौरान संजय के बल्ले से 11 चौके और 18 गगनचुंबी छक्के निकले हैं। इस वर्ष तमिलनाडु प्रीमियर लीग में संजय यादव ने अभी तक 194.50 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *