गुजरात के खिलाफ रोहित शर्मा ने पूरा किया बड़ा दोहरा शतक, इस मामले में गेल के क्लब में हुआ शामिल

मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2022 के 51वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहली बार बैखोफ अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए। इस वजह से स्टेडियम में मौजूद दर्शक बहुत खुश हुए, क्योंकि रोहित इस आईपीएल में गुजरात के खिलाफ मैच से पहले अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे।

रोहित शर्मा

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा अच्छी लय में दिखे। उस दौरान उन्होंने 28 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली। उस दौरान कप्तान रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हुए, लेकिन उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया। जिसके बारे में लोग कई बार सोचते होंगे।

रोहित शर्मा ने बनाया खास रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 28 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेलते ही एक खास दोहरा शतक पूरा कर लिया है। आपको बता दें कि रोहित ने उस मुकाबले में जैसे ही दो गगनचुंबी छक्का लगाया है, उसी के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित किसी एक टीम के लिए खेलते हुए 200 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

आईपीएल में एक टीम के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है, जिन्होंने इस लीग में आरसीबी के लिए खेलते हुए सबसे अधिक 263 छक्का लगाया है। उसके बाद दूसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड मौजूद है, जिन्होने एमआई के लिए 257 छक्के लागए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर एबी डी विलियर्स है, क्योंकि उन्होंने बैंगलोर के लिए 240 छक्के जड़े हैं। उसके बाद चौथे नंबर आरसीबी के लिए 228 छक्के लगाने वाले विराट कोहली का नाम मौजूद है। लेकिन अब इस सूची में पांचवें नंबर पर रोहित शर्मा पहुंच गए हैं, जिन्होंने मुंबई के लिए आईपीएल में 200 छक्का लगाया है।

मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में अभी तक कुल 10 मैच खेले हैं। उस दौरान रोहित ने 19.80 की औसत और 128.57 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 198 रन बनाया है। उस दौरान रोहित शर्मा का सर्वाधिक स्कोर मात्र 43 रनों का रहा है। इस तरह आईपीएल के मौजूदा सीजन में रोहित अभी तक एक भी अर्धशतक जड़ने में कामयाब नहीं रहे हैं। इसी वजह से मुंबई इंडियंस की टीम को शुरुआती 8 मैचों के दौरान बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *