PBKS vs MI : पंजाब के हाथों इन 4 वजहों से मुंबई इंडियंस को मिली हार, नंबर 1 हार की सबसे बड़ी वजह है

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 बेहद खराब रहा है, क्योंकि इस वर्ष उन्हें अपने शुरू के पांचों मुकाबलों के दौरान हार का सामना करना पड़ा है। इस वजह से एमआई के चाहने वाले बहुत निराश है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई के फैंस को उम्मीद थी कि इस बार उनकी टीम कुछ ख़ास प्रदर्शन करेगी, लेकिन वैसा कुछ भी नहीं हुआ।

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स

मुंबई इंडियंस की टीम को इस मुकाबले में पंजाब के हाथों 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। उस दौरान मुंबई टीम के कई खिलाड़ियों को गलतियां करते हुए देखा गया, जिस वजह से एमआई आईपीएल 2022 की अपनी पहली जीत के लिए तरस रही है। तो चलिए आज हम आपको उन 4 कारणों के बारे में बताते हैं, जिसकी वजह से मुंबई को पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

1. गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे कम रन जसप्रीत बुमराह ने दिए हैं। बुमराह 4 ओवर में मात्र 28 रन खर्च किए हैं, लेकिन अन्य सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई है। इसी वजह से पंजाब किंग्स की टीम 198 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

2. ओपनर बल्लेबाजों का फ्लॉप होना

इस वर्ष आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ईशान किशन का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा है। यह फ्लॉप शो पंजाब किंग्स के विरुद्ध भी देखने को मिला है। उस मुकाबले में रोहित शर्मा 28 और ईशान किशन मात्र 3 रन बना पाए, जिस वजह से एमआई को हार का सामना करना पड़ा।

3. दो खिलाड़ी को रन आउट होना

पंजाब के खिलाफ इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस टीम के दो बल्लेबाज तिलक वर्मा और कीरोन पोलार्ड रन आउट हो गए। जिस वजह से यह मुकाबला एमआई के हाथ से निकल गया। अगर ये दोनों बल्लेबाज रन आउट नहीं हुए होते तो मैच मुंबई आसानी से जीत सकती थी।

4. एक बल्लेबाज कम खिलाना

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने एक बल्लेबाज कम खिलाया था। अगर एमआई टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका देते तो मैच का नतीजा उनके पक्ष में हो सकता था। क्योंकि पंजाब के विरुद्ध उन्हें एक कम बल्लेबाज की वजह से हार का सामना करना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *