मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, रोहित का यह खतरनाक बल्लेबाज हुआ चोटिल, आईपीएल से हो सकता है बाहर
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रविवार को एक मुकाबला खेला गया, जिसमे डीसी की टीम को 4 विकेट से शानदार जीत मिली है। इसी के साथ मुंबई को एक बड़ा झटका भी लग गया, क्योंकि उनकी टीम के एक तूफानी बल्लेबाज चोटिल हो गए। इस वजह से एमआई के चाहने वालों के लिए यह बहुत बुरी खबर है। पिछले मुकाबले में एमआई टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और डेनियल सैम्स अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाए थे, जिस वजह से मुंबई को हार का सामना करना पड़ा।
मुंबई इंडियंस की टीम इस लीग का अपना दूसरा मुकाबला 2 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध खेलेगी। लेकिन उससे पहले उनका एक विस्फोटक बल्लेबाज चोटिल हो गया। पिछले मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन को छोड़कर अन्य खिलाड़ियों ने कुछ ख़ास रन नही बनाए थे, जिस वजह से मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर सिर्फ 177 रन बना पाई थी।
मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका
रविवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ से युवा ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन ने 48 गेंदों पर 11 चौके और दो गगनचुंबी छक्के की मदद से 81 रनों की नॉट आउट पारी खेली थी। उस मुकाबले के दौरान बल्लेबाजी के समय शार्दुल ठाकुर की एक गेंद ईशान किशन के अंगूठे से जाकर टकरा गई। उसके बाद ईशान को दौड़ने में दिक्कत आ रही थी। इस वजह से टीम मैनेजमेंट ईशान को स्कैन के लिए अस्पताल ले गई।
आपको बता दें कि ईशान किशन बल्लेबाजी करने के बाद वो अस्पताल स्कैन करवाने चले गए, उस दौरान उनकी जगह आर्यन जुयाल विकेटकीपिंग करते हुए नजर आए। फिर जब ईशान वापस आ गए तो उन्हें विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया। आईपीएल 2022 की नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस ईशान किशन पर बड़ी बोली लगाते हुए 15 करोड़ 25 लाख रुपये में ख़रीदा था। क्योंकि वो एक बेहतरीन बल्लेबाज है जो बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि वो एक विकेटकीपर है, इसी वजह से कई टीमें ईशान को खरीदना चाहती थी।