IPL की तैयारी में लगे धोनी, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में लगा रहे चौके छक्के, विडियो हुआ वाइरल

MS Dhoni Video : आईपीएल के आगामी सीजन के लिए महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में मौजूद हैं। वह इस टूर्नामेंट में बेहतरीन और शानदार प्रदर्शन करने के लिए अपने आप को पूर्ण रूप से तैयार कर रहे हैं। 41 वर्षीय धोनी जिन्होंने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा ले लिया था। अब उनका इस सीजन यह आखिरी आईपीएल हो सकता है। सोशल मीडिया पर धोनी बहुत अधिक सक्रिय नहीं रहते हैं, जिसके चलते उनके फैंस में उन्हें देखने के लिए बेताबी देखी जाती है। धोनी का चाहे किसी भी प्रकार का कोई वीडियो हो, या फोटो, सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाता है।

चेपॉक स्टेडियम के बाहर महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए लाखों की कतार में फैंस की लाइन लगी रहती हैं। सोशल मीडिया पर इस समय चेन्नई सुपर किंग्स के लगातार वीडियोस और फोटो शेयर किए जा रहे हैं। चार बार की चैंपियन रही चेन्नई सुपर किंग्स ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी को अभ्यास के दौरान बेहतरीन शॉट लगाते देखा जा सकता है। वह अपनी गेंद से 10 चौके और छक्कों की बरसात करते नजर आ रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स‌ द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो को लोगों के द्वारा बहुत अधिक पसंद और लाइक किया गया।

धोनी ने छोड़ी थी कप्तानी

41 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी का हो सकता है यह आखिरी आईपीएल हो। क्योंकि साल 2020 में वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने साल 2010, 2011, 2018 और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाया था। हालांकि पिछले साल मेंगा ऑक्शन के बाद टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। चेन्नई की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर मौजूद रही थी। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही धोनी ने अपनी कप्तानी को छोड़ दिया था वही उनके बाद इस टीम की कप्तानी की कमान रविंद्र जडेजा को सौंपी गई थी लेकिन वह इसके दबाव को नहीं झेल सके। जिसके चलते फिर से यह कमान धोनी को ही संभालनी पड़ी।

पिछले सीजन मात्र दो मैच ही जीत सकी चेन्नई सुपर किंग्स

पिछले सीजन चेन्नई की टीम को 14 में से 10 मैचो मे शिकस्त का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते वह सिर्फ चार मैच ही जीत सकी थी। चेन्नई के सिर्फ 8 अंक थे, वही उसकी चिर प्रतिद्वंदी टीम मुंबई इंडियंस के भी 8 ही अंक थे। लेकिन मुंबई नेट रन रेट में पीछे था। मुंबई की टीम दसवें पायदान पर मौजूद थी, वही टॉप 4 में दो नई टीमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स भी थी। फाइनल मुकाबले में गुजरात राजस्थान रॉयल्स को हराते हुए खिताब पर अपना अधिकार कर चुका था।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में सम्मिलित खिलाड़ियों में  महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉन्वे, ऋरुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, शुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रीटोरियस, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, महीश तीक्ष्णा, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख राशिद, निशांत सिंधू, अजय मंडल, भगत वर्मा के नाम शामिल है।

Read Also:-गंभीर के अर्धशतक पर रैना-उथप्पा ने पानी फेरा, भारत को शाहिद अफरीदी की टीम ने मात दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *