IPL 2023 : यह घातक बल्लेबाज बना दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान

IPL 2023 : दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 से पहले कप्तानी की समस्या का सामना कर रही थी। 31 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में फ्रेंचाइजी को कप्तानी इस खिलाड़ी को सौंपनी पड़ी थी। दिल्ली की ओर से टीम की कप्तानी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को सौंपने का फैसला किया गया है। वहीं, भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान बनाया गया। पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर यह फैसला लिया गया है।

IPL 2023 : यह घातक बल्लेबाज बना दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान
IPL 2023 : यह घातक बल्लेबाज बना दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान

इस बात की पुष्टि दिल्ली फ्रेंचाइजी के प्रबंधन ने की है। क्रिकबज से बात करते हुए, दिल्ली कैपिटल्स के स्वामित्व समूह के एक सदस्य ने कहा, “डेविड वार्नर हमारे कप्तान होंगे और अक्षर पटेल उनके डिप्टी (उप-कप्तान) होंगे।” इससे पहले टीम की कमान ऋषभ पंत के हाथों में थी. पंत अपने एक्सीडेंट के कारण आईपीएल के 16वें सीजन में हिस्सा नहीं लेंगे। जिसके चलते फ्रेंचाइजी द्वारा नए कप्तान की घोषणा की गई है।

पिछले साल दिल्ली का क्या था हाल?

आईपीएल 2022 में ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट का अंत पांचवें नंबर पर किया था। टीम ने 14 में से कुल 7 मैच जीते और 7 हारे हैं। ऐसे में इस बार दिल्ली का प्रदर्शन कैसा रहेगा, इस पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी. वॉर्नर लंबे समय से आईपीएल में खेल रहे हैं। ऐसे में उनकी कप्तानी में टीम के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। वॉर्नर अनुभवी खिलाड़ी हैं।

वॉर्नर का अब तक का आईपीएल करियर

चूंकि डेविड वार्नर ने मई 2009 में आईपीएल में पदार्पण किया था, उन्होंने कुल 162 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 42.01 की बल्लेबाजी औसत से 5881 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने कुल 4 शतक और 55 अर्धशतक लगाए हैं। साथ ही उनका हाई स्कोर 126 रन है।

दिल्ली की ओर से टीम की कप्तानी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को सौंपने का फैसला किया गया है। वहीं, भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान बनाया गया। पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर यह फैसला लिया गया है।

 

सेमीफाइनल से पहले भारत के लिए बुरी खबर, हरमनप्रीत और पूजा का खेलना मुश्किल

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *