IPL 2022 : सिर्फ एक मैच हारने के बाद मुंबई ने खेला बड़ा दांव, एमआई की टीम में इस बल्लेबाज की हुई एंट्री

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रही है, क्योंकि उन्हें पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। इस वजह से एमआई की टीम अगले मैच से पहले कुछ न कुछ रणनीति बना रही होगी, ताकि अगला मैच जीतकर मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में आगे बढ़े।

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 का अपना दूसरा मुकाबला 2 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दोपहर 3:30 बजे से खेलेगी। उस मुकाबले में एमआई टीम के कप्तान रोहित शर्मा कई बदलाव करते हुए नजर आएंगे, क्योंकि उन्हें अगला मुकाबला हर हाल में जीतना है। लेकिन उससे पहले मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि उनकी टीम में एक ऐसा बल्लेबाज शामिल हुआ है जो रोहित से भी कम नहीं है।

मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ा ये खतरनाक बल्लेबाज

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में एमआई टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपनी टीम के साथ नहीं जुड़े थे। क्योंकि उनकी उंगली में चोट लगी थी, जिससे सूर्यकुमार उबर नहीं पाए थे। लेकिन अब वो पूरी तरह फिट है, जिस वजह से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ चुके हैं।

सूर्यकुमार यादव को लेकर मुंबई इंडियंस की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने अपना क्वारंटाइन पूरा कर लिया है, जिस वजह से सूर्यकुमार अब एमआई टीम के साथ जुड़ गए हैं। शायद आपको मालूम होगा कि पिछले महीने भारत और वेस्टइंडीज के बीच घरेलू श्रृंखला खेली गई थी। उस सीरीज के एक मुकाबले के दौरान सूर्यकुमार यादव की उंगली में चोट लग गई थी, जिस वजह से वो राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे थे। इसी वजह से सूर्यकुमार यादव दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे।

सूर्यकुमार यादव का आईपीएल करियर

इंडियन प्रीमियर लीग में सूर्यकुमार यादव ने हमेशा शानदार बल्लेबाजी की है, इसी वजह से मुंबई इंडियंस आईपीएल के इस सीजन के लिए उन्हें रिटेन किया था। इस लीग में सूर्यकुमार यादव 115 मैचों की 100 पारियों में बल्लेबाजी कर चुके हैं। उस दौरान उन्होंने 28.9 की औसत और 135.71 की स्ट्राइक रेट के साथ 2341 रन बनाया है। आईपीएल में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से कुल 13 अर्द्धशतक निकले हैं तथा उनका उच्चतम स्कोर 82 रनों का रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *