आईपीएल 2022: मुंबई इंडियंस ने अब तक कुल 5 बार जीता खिताब, इस बार कुछ ऐसी है उनकी टीम

मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है, क्योंकि उनके नाम सबसे अधिक ट्रॉफी दर्ज है। पहले के मुकाबले इस वर्ष एमआई की टीम थोड़ी सी कमजोर नजर आ रही है, लेकिन उनके पास कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रूख कभी भी बदल सकते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का पिछला सीजन मुंबई के लिए कुछ खास नहीं रहा था, जिस वजह से उनकी टीम इस बार कुछ अलग करना चाहेगी।

मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन रखा गया था और उस दौरान उन्होंने कई खिलाड़ियों को मोटी रकम में ख़रीदा है, जिसमे ईशान किशन का नाम सबसे ऊपर है। क्योंकि उन्हें आईपीएल 2022 की नीलामी में सबसे अधिक 15 करोड़ 25 लाख रुपये में ख़रीदा गया है। इस वजह से ईशान किशन के ऊपर फ्रेंचाइजी के साथ-साथ उनके चाहने वालों की भी नजर होगी। आईपीएल के पिछले कई सीजन से ईशान लगातार मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, इसी वजह से उन्हें इतनी मोटी रकम में एमआई ने खरीदा है।

मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज है सबसे अधिक ट्रॉफी

आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और उसके बाद से 2012 तक मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था। लेकिन रोहित शर्मा को एमआई के कप्तान बनने के बाद मुंबई फ्रेंचाइजी की किस्मत बदल गई। एमआई पहली बार साल 2013 में आईपीएल का खिताब जीता था, उसके बाद 2015 में दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया। फिर तीसरी बार साल 2017 में यह कारनामा किया। मुंबई इंडियंस चौथी बार साल 2019 में और 2020 में पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रही थी।

आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम पूरी तरह बदल गई है, क्योंकि अब एमआई की टीम में बहुत सारे नये खिलाड़ी आ गए हैं। हमने उन सभी खिलाड़ियों के बारे में नीचे बताया है जो इस बार आईपीएल में रोहित शर्मा की कप्तानी में एमआई के लिए खेलते नजर आने वाले हैं :-

  • रोहित शर्मा (कप्तान)
  • ईशान किशन (विकेटकीपर)
  • सूर्यकुमार यादव
  • कीरोन पोलार्ड
  • राहुल बुद्धि
  • तिलक वर्मा
  • अनमोलप्रीत सिंह
  • डिवाल्ड ब्रेविस
  • रमनदीप सिंह
  • आर्यन जुयाल
  • टिम डेविड
  • डेनियल सैम्स
  • अर्जुन तेंदुलकर
  • संजय यादव
  • फैबियन एलन
  • ऋतिक शौकीन
  • जयदेव उनादकट
  • जसप्रीत बुमराह
  • अरशद खान
  • जोफ्रा आर्चर
  • टाइमल मिल्स
  • रिले मेरेडिथ
  • बेसिल थंपी
  • मुरुगन अश्विन
  • मयंक मार्कंडेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *