आईपीएल 2022 शुरू होने से पहले धोनी ने छोड़ी सीएसके की कप्तानी, अब इस धाकड़ खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान

आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से होने वाला है, जिस के लिए सभी टीमें पूरी तरह तैयार है। लेकिन उससे पहले महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों के लिए बुरी खबर सामने आ रही है, क्योंकि उन्होंने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी है। इस वजह से इस वर्ष आईपीएल में एमएसडी दूसरे खिलाड़ी की कप्तानी में खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

अब आपके मन में एक सवाल अवश्य आ रहा होगा कि अगर महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है तो उनकी जगह किसे कप्तान नियुक्त किया गया है। इसके बारे में हमने आगे बताया है, लेकिन उससे पहले मैं आपको बता दूं कि एमएसडी सिर्फ आईपीएल खेलते हैं, इस वजह से कहा जा रहा है कि यह साल इंडियन प्रीमियर लीग का उनका अंतिम वर्ष हो सकता है। तो चलिए अब हम जानते हैं चेन्नई की फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम का कप्तान किस खिलाड़ी को नियुक्त किया है।

सीएसके ने इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

शनिवार को आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके टीम की कप्तानी छोड़ दी है। इस वजह से अब एमएसडी के फैंस बहुत चिंतित होंगे, क्योंकि हर क्रिकेट फैंस धोनी को बतौर कप्तान खेलते हुए देखना चाहते हैं। क्योंकि वो आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक है।

महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने के बाद फ्रेंचाइजी ने रविन्द्र जडेजा को कप्तान बनाया है। इसके बारे में पूरी जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से दी है। इस वजह से एमएस धोनी आईपीएल के 15वें सीजन में बतौर खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने रविन्द्र जडेजा को 16 करोड़ रुपये की मोटी रकम में रिटेन किया था। वहीं महेंद्र सिंह धोनी को सिर्फ 12 करोड़ रुपये दिए थे।

सीएसके के तीसरे कप्तान होंगे रविन्द्र जडेजा

33 वर्षीय बेहतरीन ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा को जैसे ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी दी गई है, उसी के साथ वो सीएसके के लिए कप्तानी करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले चेन्नई की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी के अलावा सुरेश रैना को 6 मैचों में कप्तानी करने का मौका मिला था। लेकिन अब रविन्द्र जडेजा के हाथो में सीएसके की कमान दी गई है, इस वजह से हमें देखना होगा कि जडेजा की कप्तानी में चेन्नई की टीम कैसी प्रदर्शन करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *