Delhi Voter List 2022: दिल्ली मतदाता सूची में अपना नाम कैसे देखें?
Delhi Voter List 2022 में अपना नाम कैसे देखें? दिल्ली मतदाता सूची डाउनलोड कैसे करें? (How to Check Your Name in Delhi Voter List, How to Download Delhi Voter List)
Delhi Voter List 2022: देश के जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष हो चुकी है उन्हें अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाने का पूरा अधिकार है। इसकी आवश्यकता हमें तब पड़ती है जब इलेक्शन का समय आता है, क्योंकि हम वोट तभी दे सकते हैं जब हमारा नाम वोटर लिस्ट में होगा। अगर आप दिल्ली से हैं और आप अपना नाम Delhi Voter List में चेक करना चाहते हैं तो यह लेख आप के लिए सबसे महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि इस आर्टिकल में हमने दिल्ली मतदाता सूची के बारे में लगभग सभी जानकारी दी है।
दिल्ली के जितने भी युवक Voter ID Card कार्ड के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से आवेदन किया था, वो लोग अब यह देख सकते हैं कि उनका नाम दिल्ली वोटर लिस्ट 2022 में है या नहीं। सरकार ने इसे आसान व सरल बनाने के लिए इसका ऑनलाइन पोर्टल भी जारी किया है जिसकी मदद से लोग घर बैठे Delhi Voter List 2022 में अपना नाम देख सके।
मैं आपको बता देना चाहता हूं कि जिन लोगों का नाम दिल्ली मतदाता सूची में आ गया है उन के लिए तो अच्छी बात है। अगर जिनका नाम उस लिस्ट में नहीं है तो उन्हें फिर से वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन करना होगा। Delhi Voter List में अपना नाम देखना बहुत ही सरल है, क्योंकि आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट Ceodelhi.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
अगर आपको नहीं मालूम है कि दिल्ली मतदाता सूची की आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे अपना नाम चेक कर सकते हैं तो इसकी प्रक्रिया आगे इस लेख में बताई गई है। इस वजह से यह आर्टिकल आपको अंत तक पूरा पढ़ना चाहिए, उसके बाद ही आपको सब कुछ समझ में आएगा।
Delhi Voter List 2022 – दिल्ली मतदाता सूची
हमारे देश में प्रत्येक पांच वर्ष में एक बार चुनाव अवश्य होता है और उस दौरान चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट भी अपडेट कर दिया जाता है। उस स्थिति में कई बार बहुत सारे लोगों का नाम नहीं होता है, इसकी कई वजह हो सकती है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली के द्वारा वहां के निवासी वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं तथा Delhi Voter List 2022 में अपना नाम देख सकते हैं। आज के समय में कई सरकारी और गैर सरकारी कामों में वोटर आईडी कार्ड मांगा जाता है, इस वजह से यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज भी है।
दिल्ली मतदाता सूची की संक्षिप्त जानकारी
योजना का नाम | Delhi Voter List 2022 |
राज्य | दिल्ली |
विभाग का नाम | दिल्ली चुनाव आयोग |
लाभार्थी | दिल्ली के निवासी |
उद्देश्य | दिल्ली के लोगों को मतदाता सूची प्रदान करना |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | Ceodelhi.gov.in |
दिल्ली वोटर आईडी कार्ड क्यों आवश्यक है?
वोटर आईडी कार्ड को पहचान पत्र के नाम से भी जाना जाता है। इसकी आवश्यकता हमें तब पड़ती है जब हम वोट देने के लिए जाते हैं। यह कार्ड बनवाने के लिए देश के किसी भी नागरिक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अगर आपकी उम्र भी 18 साल हो चुकी है तो जल्द से जल्द Voter ID Card के लिए आवेदन कर लिजिए। क्योंकि इसकी जरुरत वोट देने के साथ-साथ कई सरकारी और गैर सरकारी कामों में पड़ती है, इस वजह से यह भारत का एक महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स माना जाता है।
दिल्ली मतदाता सूची में अपना नाम कैसे देखें 2022 में
यदि आप दिल्ली के निवासी है तथा Delhi Voter List 2022 में अपना नाम देखना चाहते हैं तो आगे दी गई सभी प्रक्रिया को अच्छी तरह फॉलो कीजिए। उसके बाद आप अपना नाम मतदाता सूची में देख पाएंगे :-
- दिल्ली वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आप मतदाता सूची में नाम खोजें के विकल्प पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा, जिसमे आप दो तरीके से Delhi Voter List 2022 में अपना नाम देख सकते हैं।
- आप उस वेबसाइट पर विवरण द्वारा खोज/Search by Details और पहचान-पत्र क्र. द्वारा खोज/Search by EPIC No के द्वारा मतदाता सूची देख सकते हैं।
- अगर इसका पहला विकल्प यानी विवरण द्वारा खोज का चयन करते हैं तो वहां पर आपको नाम, उम्र या जन्मतिथि, पिता या पति का नाम, लिंग, राज्य, जिला तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दर्ज करना होगा।
- उसके बाद एक Captcha Code भरकर खोजें पर क्लिक कीजिए। फिर आपको यह मालूम चल जाएगा कि आपका नाम दिल्ली मतदाता सूची में है या नहीं।
- अगर आप पहचान पत्र क्र. द्वारा खोज अपना नाम मतदाता सूची में देखना चाहते हैं तो उस विकल्प पर क्लिक कीजिए।
- अब आपको अपना मतदाता पहचान-पत्र क्र, राज्य और Captcha Code भरिए।
- उसके बाद नीचे दिए गए खोजें वाले बटन पर क्लिक कीजिए।
- इस तरह आप Delhi Voter List 2022 में अपना नाम देख सकते हैं।
Delhi Voter List 2022 में अपना नाम SMS द्वारा कैसे देखें?
दिल्ली मतदाता सूची में अपना नाम SMS भेजकर भी आसानी से देख सकते हैं। इस के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-
- आप SMS टाइप करते समय सबसे पहले अपना वोटर आईडी नंबर दर्ज करें।
- मान लीजिए आपका Voter ID Number 1234567 है तो आप SMS में ECI 1234567 दर्ज करें।
- फिर आपको 1950 पर वह SMS भेजना होगा।
- यह SMS आपको सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे के बीच में भेजना है। क्योंकि राष्ट्रीय संपर्क केंद्र इसी समय खुला रहता है।
दिल्ली मतदाता सूची 2022 डाउनलोड कैसे करें? (Voter List Download)
यदि आप Delhi Voter List डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके बारे में भी हमने नीचे विस्तार से बताया है, इस वजह से आगे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए :-
- दिल्ली मतदाता सूची डाउनलोड करने के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
- अब आपको Electoral Roll के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको भाषा का चयन करना होगा।
- फिर आपके सामने एक पेज खुल जाएगी, जिसमे आपको Assembly Constituency का चयन करना होगा।
- अब आपको Assembly Constituency के PART NUMBER का चयन करना होगा।
- उसके बाद एक Captcha Code दर्ज करके Validate Captcha Code पर क्लिक कीजिए।
- फिर आपके सामने Delhi Voter List 2022 का पीडीऍफ़ फाइल आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
दिल्ली विधानसभा क्षेत्र मतदाता सूची
हमने नीचे दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्र की सूची के बारे में बताया है। आप उस पर क्लिक करके तुरंत मतदाता सूची डाउनलोड कर सकते हैं तथा उसमे आप अपना नाम भी चेक कर पाएंगे।
Delhi Voter List 2022 से संबंधित कुछ प्रश्नों के उत्तर (FAQ)
दिल्ली मतदाता सूची के बारे में हमने इस लेख में अधिक से अधिक जानकारी देने की कोशिश की है, लेकिन इसके बावजूद भी आपके मन में कई तरह के प्रश्न उठ रहे होंगे। मैं नहीं जानता कि आपके मन में कौन-कौन से सवाल उठ रहे हैं, लेकिन फिर भी आगे कुछ सवालों के जवाब दिए हैं जो आप के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं :-
Q: दिल्ली मतदाता सूची की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
दिल्ली मतदाता सूची की ऑफिसियल वेबसाइट Ceodelhi.gov.in है।
Q: क्या Ceodelhi.gov.in से मतदाता सूची में नाम जोड़ सकते हैं?
जी हां, आप Ceodelhi.gov.in पर जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Q: Ceodelhi.gov.in पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
Ceodelhi.gov.in पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए सिर्फ वही लोग आवेदन कर सकते हैं जो दिल्ली के स्थाई निवासी है तथा उनकी उम्र न्यूनतम 18 वर्ष है।
इसे भी अवश्य पढ़िए :-
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना क्या है?