Cricket News : ये हैं वो 5 भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी, जिनके शराब या धूम्रपान की खबरें हुई थी वायरल
Cricket News : क्रिकेटर्स को सबसे ज्यादा ध्यान अपनी फिटनेस को रखना होता है, तभी वह मैदान पर अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। क्रिकेटर्स को उनके फिटनेस कोच तरह तरह की सलाह देते हैं ताकि वे स्वस्थ रहें। इस दौरान उनके खान-पान में कई चीजों पर पाबंदी लगायी जाती है। ऐसे में उन्हें नशे की चीजें जैसे धूम्रपान या शराब पीने के लिये भी मना किया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन पांच भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताने वाले हैं, जो कभी धूम्रपान या शराब पीने की लत रखते थे।

Cricket News : ये हैं वो पांच खिलाड़ी
- युवराज सिंह
6 गेंदों पर 6 छक्कों का कारनामा करने वाले युवराज सिंह फैंस के दिलों पर राज करते हैं। इन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया को कई मैचों में जीत दिलाई है। 2011 के वर्ल्ड कप का फाइनल मैच इसी का एख उदाहरण है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि युवराज सिंह को लेकर एक बार खबर सामने आई थी कि वे नशे के आदि हैं। एक साक्षात्कार के दौरान खुद युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा शर्मा ने यह बात कही थी। हालांकि, युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने इस बात को निराधार बताया था। - सचिन तेंदुलकर
गॉड ऑफ क्रिकेट कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। हालांकि, ये खबर इस बात की पुष्टि नहीं करती कि सचिन तेंदुलकर किसी भी तरह के नशे के आदि हैं। एक बार खबर सामने आई थी कि उन्होंने आराम के लिये एक बार बियर पी थी। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें तेंदुलकर के साथ उनके चाइल्डहुड फ्रेंड विनोद कांबली भी थे। - केएल राहुल
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इन दिनों चोट की वजह से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। हालांकि, जल्द ही उनकी वापसी हो सकती है। एक बार के एल राहुल ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। जिसमें उनके पास बियर थी। ये तस्वीर साल 2016 के भारत के वेस्टइंडीज दौरे की थी। केएल राहुल की उस फोटो पर बीसीसीआई ने कड़े निर्देश देते हुए तुरंत फोटो को हटाने को कहा था। - इशांत शर्मा
साल 2015 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान इशांत शर्मा को कथित तौर पर एक पार्टी में शराब पिलाई गयी थी। इसकी एक फोटो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हुई थी। फोटो में इशांत शर्मा के अलावा सुरेश रैना और भुवनेश्वर कुमार भी नजर आ रहे थे, जो उन्हें जबरन शराब पिला रहे थे। - विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तथा दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपनी फिटनेस को ले काफी गंभीर रहते हैं। खुद कोहली ने एक बार बताया था कि कोहली अपनी लाइफ में शराब पी चुके हैं। उनका मानना है कि वे पहले पार्टी करना और शराब पीना पसंद करते थे। इसके अलावा एक बार एक पार्टी में भी वे स्मोकिंग करते नजर आये थे। हालांकि, अब वे इन चीजों से दूर रहते हैं।