रिली रोसो के तूफान में उड़ी बांग्लादेश की टीम, मैच में बने 15 वर्ल्ड रिकॉर्ड, एनरिक नॉर्खिया ने रचा इतिहास
दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 22वां मुकाबला सिडनी में खेला गया है, जिसमे साउथ अफ्रीका को 104 रनों के अंतर से जीत मिली है। उस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाई थी। उस दौरान उनकी टीम की तरफ से रिली रोसो सबसे अधिक 109 रनों की पारी खेली है।

206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम सिर्फ 101 रनों तक पहुंच पाई। इस तरह दक्षिण अफ्रीका को 104 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। उस मैच के दौरान दोनों ही टीमों की तरफ से कई बड़े रिकॉर्ड बनते और टूटते नजर आए हैं तो चलिए अब हम उसके बारे में जानते हैं।
1. रिली रोसो इस मैच में 56 गेंदों पर 109 रन बनाए हैं, इसी के साथ वो टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
2. इस शतकीय पारी की वजह से रिली रोसो टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले दुनिया के दसवें बल्लेबाज बन गए हैं। रोसो से पहले दुनिया के 9 बल्लेबाज ऐसा कर चुके हैं।
3. रिली रोसो इस मैच 8 गगनचुंबी छक्का लगाया है, इसी के साथ वो दुनिया के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होने टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे अधिक छक्का लगाया है। इससे पहले क्रिस गेल साल 2016 में 11 और 2007 में 10 छक्का लगाया था।
4. बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में रिली रोसो 8 गगनचुम्बी छक्का लगाते ही टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले साउथ अफ्रीका की तरफ जस्टिन कैंप 2007 के टी20 विश्व कप में 6 छक्का लगाया था।
5. रिली रोसो इसी साल भारत दौरे पर टी20 क्रिकेट में शतक लगाया था। अब बंगलदेश के खिलाफ भी शतक जड़ दिया है। इसी के साथ रोसो टी20 क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से दो शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
6. रिली रोसो अब दक्षिण अफ्रीका के दुसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट में दो शतक लगाया है। इससे पहले साउथ अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर टी20 में दो शतक जड़ चुके हैं।
7. अब रिली रोसो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ 667 रन बनाए हैं। इसी के साथ वो टी20 में सबसे कम रन बनाकर दो शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
8. क्विंटन डी कॉक इस मैच में 63 की पारी खेली है, इसी के साथ टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन के मामले में उन्होंने केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है। राहुल टी20 में 2141 रन बनाया है, लेकिन अब डी कॉक 2142 रन बना चुका है।
9. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम को 104 रनों के अंतर से जीत मिली है, इसी के साथ साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में 100 से अधिक रनों से जीत दर्ज की है।
10. इस साल टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की टीम सबसे अधिक रनों से जीतने वाली टीम बन गई है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से हराया था।
11. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया इस मुकाबले में 4 विकेट झटके हैं, इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने पहली बार एक मैच में 4 विकेट चटकाया है।
12. इस मैच में एनरिक नॉर्खिया सिर्फ 2.90 की इकॉनमी से रन खर्च किया है। इसी के साथ नॉर्खिया तटी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे कम इकॉनमी से रन खर्च करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
13. तबरेज शम्सी इस मुकाबले में तीन विकेट चटकाया है। टी20 वर्ल्ड कप में यह पहला मौका है जब शम्सी एक मैच में दो से अधिक विकेट चटकाया है।
14. इस मुकाबले में लिटन दास के बल्ले से 34 रन निकले हैं। इसी के साथ अब वो टी20 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में सीन विलियम्स से आगे निकल गए हैं। विलियम्स टी20 में 1295 रन बनाए हैं, लेकिन लिटन दास के नाम अब 1304 रन हो गए हैं।
15. सौम्या सरकार इस मुकाबले में सिर्फ 15 रन बनाए हैं, इसी के साथ टी20 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में वो युवराज सिंह से आगे निकल गए हैं। युवी टी20 में 1177 रन बनाए हैं, लेकिन अब सौम्या के नाम 1192 रन हो गए हैं।