ऐश्वर्या राय बच्चन ने आराध्या को तो सैफ अली खान ने सारा को किया लिप किस, लिस्ट में ये सेलेब्रिटी भी हैं शामिल

ट्रोलर्स के हड़काने के बावजूद सेलेब्रिटी बच्चों को अपने तरीके से ही प्यार करते हैं। इसमें उन्हें किसी का दखल मंजूर नहीं है।

बच्चन फैमिली को बी टाउन में आदर्श माना जाता है। ऐश्वर्या राय भी इस फैमिली के संस्कारों को लेकर चल रही हैं। हालांकि एक बार उन्होंने बेटी आराध्या बच्चन को लिप टू लिप किस करते हुए पिक्स शेयर की थी। इसके बाद में उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था।

महेश भट्ट हमेशा से विवादों में रहे हैं। फेमस प्रोड्यूसर- डायरेक्टर महेश भट्ट ने अपनी जवान बेटी पूजा भट्ट को लिप किस किया तो हंगामा मच गया था। उन्होंने ये पोज स्टारडम मैगजीन के लिए दिया था।

बॉलीवुड के किंग खान भी अपने बच्चे को लिप किस कर चुके हैं। शाहरुख खान ने अपने छोटे बेटे अबराम को लिप किस किया था। वहीं ये तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसपर लोगों ने उन्हें खरीखोटी सुनाई थी।

सैफ अली खान नवाबों के घर से हैं। उनके शौक भी बड़े आला हैं । सैफ अली खान ने दो शादियां की हैं। करीना कपूर से पहले उन्होंने अमृता सिंह को अपनी शरीके हयात बनाया था। इस कपल की बेटी सारा अली खान आज युवा दिलों की धड़कन बन चुकी हैं । वहीं सैफ अली खान ने एक बार बचपन में सारा कोलिप पर किस किया था। इसकी पिक्स वायरल होने के बाद जमकर बवाल मचा था।

सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान भी इस लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने अपनी बेटी इनाया को लिप किस करके बखेड़ा खड़ा कर दिया था।

एक्ट्रेस छवि मित्तल ने हाल ही में अपने बेटे को लिप किस करने और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसपर ट्रोलर्स ने उनकी क्लास लगा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *