मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022: MP Free Laptop ऑनलाइन आवेदन, लाभ व पात्रता

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, उद्देश्य, दस्तावेज, लाभ (MP Free Laptop Yojana in Hindi, Application Process, Objective, Eligibility, Benefit, Documents)

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 के अंतर्गत राज्य के सभी पात्र विद्यार्थी इसका लाभ ले सकते हैं। राज्य के जो भी स्टूडेंट्स 12वीं कक्षा में अच्छे अंक से उतीर्ण होंगे, उन सभी को इस स्कीम का लाभ मिलेगा। सरकार इस योजना के माध्यम से छात्रों को 25000 रुपये की राशि प्रदान करेगी, जिससे वो लैपटॉप खरीद सकते हैं। आज के समय में हर किसी को कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है, इसी वजह से सरकार ने मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 की शुरुआत की है ताकि अधिक से अधिक छात्र कंप्यूटर के क्षेत्र में आगे बढ़े।

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना को MP Free Laptop Yojana 2022 के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि राज्य सरकार इस योजना का संचालन बिल्कुल मुफ्त में कर रही है। इस स्कीम को शुरू करने से राज्य के सभी बच्चे अच्छी तरह पढ़ाई करेंगे तथा ज्यादा से ज्यादा छात्र कंप्यूटर के क्षेत्र में रूचि दिखाएंगे, क्योंकि आज भी हमारे देश में बहुत कम स्टूडेंट्स कंप्यूटर के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। ऐसे में Madhya Pradesh Laptop Yojana 2022 अधिक से अधिक छात्रों को कंप्यूटर के क्षेत्र में जाने के लिए प्रेरित करेगा।

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 क्या है – MP Free Laptop Yojana

मध्य प्रदेश की सरकार इस योजना के द्वारा राज्य के उन छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए सहायता राशि प्रदान करती है, जिन्होंने 12वीं कक्षा में अच्छे अंकों के साथ उतीर्ण किया है। सरकार के द्वारा अच्छे अंकों से पास करने वाले स्टूडेंट्स को MP Free Laptop Yojana 2022 के माध्यम से 25000 रुपये की धनराशि देगी। राज्य के बहुत सारे छात्रों ने इस स्कीम का लाभ उठा लिया है जबकि कुछ स्टूडेंट्स को इसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। ऐसे छात्रों के लिए ही यह लेख तैयार किया गया है ताकि Madhya Pradesh Laptop Yojana 2022 के द्वारा इसका लाभ आसानी से उठा पाए।

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

योजना का नाम मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना
शुरू किसने की मध्य प्रदेश सरकार ने
लाभार्थी मध्य प्रदेश के विद्यार्थी
उद्देश्य 12वीं कक्षा में अच्छे अंकों से उतीर्ण होने वाले छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए सहायता राशि प्रदान करना।
सहायता राशि ₹25000
आधिकारिक वेबसाइट Educationportal.mp.gov.in

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 का उद्देश्य (Objective)

राज्य सरकार Madhya Pradesh Free Laptop Yojana 2022 के द्वारा 12वीं कक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों का मनोबल बढ़ाना चाहती है, इसी उद्देश्य से उन्होंने यह स्कीम चालू किया है। ऐसा करने से छात्रों का मनोबल बढ़ेगा, जिस वजह से वो पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देंगे। इसके अलावे भी MP Free Laptop Yojana के कई फायदे है जैसे कुछ छात्रों के पास आगे की पढ़ाई करने के लिए अधिक पैसे नहीं होते हैं तो उस स्थिति में उन के लिए 25000 रुपये बहुत काम आ सकता है।

आज के समय में बहुत सारे काम ऑनलाइन हो रहे हैं जिसमे शिक्षा भी शामिल है। आने वाले कुछ वर्षों में सभी छात्र घर बैठे ऑनलाइन ही पढ़ाई करते हुए दिख सकते हैं, ऐसे में स्टूडेंट्स के पास खुद का लैपटॉप होना आवश्यक है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना का संचालन कर रही है। आपने देखा होगा कि कोरोना वायरस की वजह से देश के सभी स्कूल और कॉलेज को बंद करना पड़ा था, जिस वजह से अब बहुत सारे छात्र घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई करने लगे हैं। मध्य प्रदेश सरकार इन सभी चीजों को ध्यान रखते हुए यह स्कीम अच्छी तरह चला रही है।

मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना 2022 के कुछ लाभ (Benefits)

राज्य के सभी छात्रों को यह अच्छी तरह मालूम होना चाहिए कि MP Free Laptop Yojana 2022 के क्या-क्या लाभ है तथा उसकी क्या-क्या विशेषताएं हैं। उन सभी के बारे में हमने नीचे बताया है, इस वजह से उसे भी आपको जरुर पढ़ना चाहिए :-

  • मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा की गई है।
  • सरकार इस योजना के द्वारा सिर्फ मध्य प्रदेश बोर्ड से 12वीं कक्षा में अच्छे अंक से उतीर्ण करने वाले स्टूडेंट्स को इसका लाभ देगी।
  • इस योजना के माध्यम से छात्र एवं छात्राओं को लैपटॉप खरीदने के लिए 25000 रुपये दिए जाएंगे।
  • MP Free Laptop Yojana 2022 का लाभ नियमित तथा स्वाध्यायी दोनों छात्रों को दिया जाएगा।
  • आपको बता दें कि इस स्कीम का लाभ सिर्फ माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों को दिया जाएगा।
  • राज्य के जो स्टूडेंट्स 12वीं कक्षा में कम से कम 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंकों से उतीर्ण होंगे, उन्हें इस स्कीम का लाभ दिया जाएगा।
  • मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 के अंतर्गत मिलने वाली राशि से छात्र लैपटॉप खरीदकर ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं।
  • जिन छात्रों को आगे की पढ़ाई करने के लिए अधिक पैसे नहीं है, वो स्टूडेंट इस पैसों का इस्तेमाल आगे की पढ़ाई में कर सकते हैं।
  • MP Laptop Yojana 2022 के द्वारा लैपटॉप खरदीने के बाद विद्यार्थियों की रूचि कंप्यूटर की तरफ बढ़ेगा, क्योंकि बहुत कम स्टूडेंट इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना पसंद करते हैं।

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 की पात्रता (Eligibility)

MP Free Laptop Yojana 2022 का लाभ उठाने के लिए आवेदन करना होता है, लेकिन उससे पहले आपको यह जानना बहुत जरुरी है। इस स्कीम की पात्रता क्या है? तो उसके बारे में हमने नीचे बताया है जिसे जानना आप के लिए बहुत जरुरी है :-

  • मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना का लाभ सिर्फ उन छात्रों को दिया जाएगा, जो मध्य प्रदेश के निवासी होंगे।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए वही छात्र या छात्राएं आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 12वीं कक्षा में उतीर्ण की है।
  • अगर आप मध्य प्रदेश के स्टूडेंट हैं तो आपको सिर्फ सरकारी स्कूल के छात्र होना जरुरी है।
  • यदि आप इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपके परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 6 लाख होनी चाहिए।
  • इस योजना के तहत अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के स्टूडेंट को कम से कम 75 प्रतिशत और जनरल कैटेगरी के छात्रों को न्यूनतम 85 प्रतिशत अंक होने आवश्यक है।
  • MP Free Laptop Yojana 2022 का फायदा उन्ही विद्यार्थियों को मिल सकता हैं जिन्होंने मध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश से पढ़ाई की है।

मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना 2022 के लिए दस्तावेज (Documents)

शायद आप जानते होंगे कि जब भी हम किसी योजना के लिए आवेदन करते हैं तो उस समय हमसे कुछ दस्तावेज मांगा जाता है। इसी वजह से हमने नीचे MP Free Laptop Yojana 2022 के लिए लगने वाली दस्तावेजों के बारे में बताया है :-

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया (Application Process)

अब बात आती है कि MP Free Laptop Yojana 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? इसके बारे में हमने नीचे बताया है तो चलिए अब हम इसके बारे में भी जानते हैं :-

  • अब आपको सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर उस वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए शिक्षा पोर्टल के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट खुल जाएगी।
  • फिर आपको वहां पर लैपटॉप वितरण का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक कीजिए।
  • अब आपको पात्रता जाने के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके सामने जो पेज खुलेगा उसमे Check Your Eligibility/अपनी पात्रता जानें पर क्लिक कीजिए।
  • उसके बाद आप अपनी 12वीं कक्षा का रोल नंबर दर्ज कीजिए। फिर Get Details of Meritorious Student के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • अब आगे आपके सामने जो भी पेज खुलकर आएगा, उसमे सभी डिटेल्स ध्यानपूर्वक फिल करना है। फिर आपका आवेदन कम्पलीट हो जाएगा।

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना से संबंधित सवाल व जवाब (FAQ)

वैसे इस लेख में हमने MP Free Laptop Yojana 2022 के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने की कोशिश की है, लेकिन फिर भी आपके मन में इससे जुड़ी कई सवाल अवश्य होंगे। इसी वजह से हमने नीचे कुछ प्रश्नों के उत्तर दिए है जिसे आपको अवश्य पढ़ना चाहिए :-

Q: मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना का लाभ कौन ले सकता है?

इस योजना का लाभ वही स्टूडेंट ले सकता है जिन्होंने 12वीं कक्षा में अच्छे अंकों से उतीर्ण किया है।

Q: मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना का लाभ लेने के लिए कितना अंक होना चाहिए?

अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के छात्रों को न्यूनतम 75 प्रतिशत और जरनल वालों को न्यूनतम 85 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

Q: मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के तहत कितने पैसे मिलते हैं?

इस स्कीम के तहत पात्र छात्रों को 25000 रुपये दिए जाते हैं।

इस लेख को भी अवश्य पढ़िए :-

प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना क्या है?

श्रेष्ठ योजना क्या है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *