RBI ने देशवासियों को दिया झटका….! अचानक इस सिक्के को दिया बंद, अब लोगों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

अगर हम आपसे ये कहें कि एक सामान्य से सिक्क के मदद से एक धारदार हथियार बनाया जा सकता है, तो क्या आप विश्वास करेंगे? जी हां, ये सच है। दरअसल भारतीय करेंसी में 5 रुपये के सिक्के को लोग अवैध तरीके से इस्तेमाल में ला रहे हैं। इसको देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कड़ा रवैया अपनाया है। उन्होंने भारत में इसपर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। क्या है पूरा वाकया, आइए विस्तार से जानते हैं।

RBI ने 5 रुपये के सिक्के को किया भारत में बंद

कहते हैं किसी भी चीज का दुरुपयोग काफी खतरनाक हो सकता है। ऐसा हम 5 रुपये के सिक्के के संदर्भ में कह रहे हैं। दरअसल मार्केट में दो तरह के 5 रुपये के सिक्के मिलते हैं। एक जिसकी सतह पतली और काफी चमकदार होती है, वहीं दूसरे सिक्के की सतह मोटी होती है। हालांकि आपने ध्यान दिया हो, कि पिछले कुछ समय से मोटा 5 रुपये का सिक्का दिखना बंद हो गया है।

5 रुपये के पुराने सिक्के अब बाजार से पूरी तरह से नदारद हो गए हैं। दरअसल इसकी मैन्युफैक्चरिंग पूरी तरह से बंद कर दी गई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद 5 रुपये के पुराने सिक्के अब नहीं बनते हैं। उनके स्थान पर बाजार में नए सिक्के लाए गए।

5 रुपये के पुराने सिक्कों का दुरुपयोग

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 5 रुपये के पुराने सिक्कों के हो रहे दुरुपयोग के बाद इस बंद कर दिया। दरअसल इसकी मोटी सतह होने के चलते कुछ लोग इसे पिघलाकर ब्लेड बना रहे थे। ये वहीं ब्लेड है जिसे दाढ़ी बनाने के उस्तरे में इस्तेमाल होता है। वहीं कुछ घरों में लोग अभी भी इसका इस्तेमाल नाखून काटने के लिए करते हैं।

बांग्लादेश में 5 रुपये के पुराने सिक्कों का गलत तरीके से इस्तेमाल होने लगा था। दरअसल एक सिक्क से 6 ब्लेड बनता था। एक ब्लेड 2 रुपये का बाजार में बिकता है। यानि पांच रुपये से 12 रुपये का लाभ किया जा सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) को इसकी खबर लगते ही उन्होंने इस प्रतिबंधित कर दिया।

Leave a Comment