आईपीएल जीतने वाला सबसे कम उम्र का कप्तान, महज़ 26 की उम्र में किया ये कारनामा

आईपीएल (IPL) के अब तक 16 संस्करण खेले जा चुके हैं। सीजन दर सीजन इस लीग का रोमांच अपने परवान चढ़ा है। पहला संस्करण 2008 खेला गया था, जिसे राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। सबसे ज्यादा खिताब चेन्नई सुपर किंग्स व मुंबई इंडियंस के पास है। दोनों टीमों ने पांच-पांच खिताब अपने नाम किए हैं। इन दोनों टीमों में से एक टीम ने जब अपना पहला खिताब जीता था, तब उनकी टीम का कप्तान महज 26 वर्ष के थे। टूर्नामेंट के इतिहास के वह सबसे यंग कैप्टन हैं जिन्होंने यह कारनामा कर दिखाया।

सबसे कम उम्र में IPL जीतना वाला इकलौता खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में एक से बढ़कर रिकॉर्ड बने हैं। उन्हीं में से एक रिकॉर्ड ऐसा बना है जिसे कोई आज तक नहीं तोड़ पाया है। दरअसल मुंबई इंडियंस ने अपना पहला खिताब जब जीता था, तब उनके कप्तान केवल 26 वर्ष के थे। हम बात कर रहे हैं वर्तमान में टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा की, जिन्होंने यह अद्भुत कारनामा किया था।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने साल 2013 में अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को पहली बार चैंपियन बनाया था। इसके बाद वह रुके नहीं। इस धाकड़ क्रिकेटर ने अपने नेतृत्व में इस फ्रेंचाइजी को पांच बार खिताब जिताया। इसके अलावा वह 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी जीतने में सफलता पाई थी।

दो लगातार बार ऑरेंज कैप जीतने वाला धुरंधर, आईपीएल इतिहास का इकलौता खिलाड़ी

IPL में नहीं होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पहली बार 2009 में डेक्कन चार्जर्स की टीम का हिस्सा रहते खिताब जीता था। वहीं इसके बाद उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को टाइटल जिताया था। आईपीएल (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में उनकी गिनती होती है। हालांकि इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया था।

दरअसल पिछले साल आईपीएल 2024 को लेकर ट्रेडिंग के दौरान मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को ट्रेड दिया था। इसके बाद उन्होंने रोहित को कप्तानी से हटाकर हार्दिक के हाथों में यह जिम्मेदारी सौंप दी। आगामी 17वें संस्करण में यह 30 वर्षीय ऑलराउंडर MI की यह अगुवाई करने वाले हैं।

Leave a Comment