ये है भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक साइकिल, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 105 किलोमीटर

दुनिया भर में साइकिल चलाने वालों की संख्या बहुत है। इसका कारण यह है कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य व पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ ही किफायती वह रोजमर्रा के काम के लिए बहुत उपयोगी भी है। समय के साथ जैसे-जैसे अन्य व्हीकल्स ने इलेक्ट्रिक वर्जन में अवतार लिया है, साइकिल निर्माता कंपनियों ने भी ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए इलेक्ट्रिक साइकिल को मार्केट में पेश करने का ट्रेंड शुरू किया है।

आज के आलेख में हम आपको भारतीय बाजार में उपलब्ध कुछ विशेष इलेक्ट्रिक साइकिलों के ब्रैंड, फीचर्स व कीमत से अवगत कराएंगे। यदि आप भी साइकिल चलाने के शौकीन हैं तो हमारे आलेख को अंत तक पढ़कर अपने लिए मनपसंद साइकिल का चुनाव कर सकते हैं।

Moto Volt Kivo 24

Moto Volt Kivo 24 जबरदस्त रेंज देने वाली ऐसी साइकिल है जो कीमत में भी आपके बजट के अनुकूल है। इस साइकिल के 15 वेरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं जो 576 Wh लिथियम आयन बैट्री पैक से युक्त है। इस साइकिल में हाईटेक एलसीडी हब इलेक्ट्रिक मोटर मौजूद है। साथ ही एक बार फुल चार्ज करने पर इसे 70 किमी तक चलाया जा सकता है। इस साइकिल का मूल्य 29,774 रूपए से शुरू होकर 42,159 रुपए तक जाता है।

Moto Volt Hum

इस दमदार रेंज वाली साइकिल की मार्केट में कीमत 31,049 रुपए से शुरू होकर 43,434 रुपए तक है। 15 वेरिएंट के साथ उपलब्ध इस साइकिल का बैट्री पैक 0. 476 Wh लिथियम आयन बैट्री वाला है। एलसीडी व इलेक्ट्रिक मोटर युक्त इस साइकिल को एक बार फुल चार्ज करने पर 105 किमी तक आसानी से चला सकते हैं।

Polarity Smart Executive

मार्केट में इस साइकिल को आप 38,000 रूपए से लेकर 1.05 लाख रुपए तक में खरीद सकते हैं। 80V, 5A लिथियम आयन बैट्री पैक वाली इस साइकिल के मार्केट में तीन वेरिएंट उपलब्ध हैं। साथ ही इसमें 2500W एलसीडी हब वाला इलेक्ट्रिक मोटर मौजूद है। आप इस साइकिल को एक बार फुल चार्ज करने पर 80 किमी तक चला सकते हैं साथ ही इसे पूरी तरह चार्ज करने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है।

Hero Lectro Winn-X

जानी मानी साइकिल निर्माता कंपनी हीरो की यह हाईटेक साइकिल की कीमत मार्केट में 44,419 रुपए से शुरू है। अभी मार्केट में इसका एक ही वेरिएंट उपलब्ध है। साथ ही इस साइकिल में आपको मिलेगा 36V,14.5Ah लिथियम आयन बैट्री व 250W वाला एलसीडी हब इलेक्ट्रिक मोटर। ये साइकिल एक बार फुल चार्ज करने पर 70-75 किमी तक चलाई जा सकती है। साथ ही यह फुल चार्ज के लिए लगभग 7 घंटे का समय लेती है।

Nexus Road lark

Nexus कंपनी की जबरदस्त रेस देने वाली इस साइकिल की कीमत 45,999 रूपए से लेकर 47,999 रूपए तक है। साथ ही इसका बैटरी पैक 36V,5.2Ah लिथियम आयन बैट्री वाला है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 250W एलसीडी हब से युक्त है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह साइकिल 80 से 90 किमी का रेंज दे सकती है। साथ ही आप इसे 5 घंटे में पूरी तरह चार्ज कर सकते हैं।

Nexus Bazinga

हाईटेक लुक वाली इस इलेक्ट्रिक साइकिल की मार्केट में कीमत 46,999 रूपए से शुरू होकर 48,999 रुपए तक है। 5.2Ah बैट्री पैक वाली इस साइकिल में 250W एलसीडी हब इलेक्ट्रिक मोटर मौजूद है। साथ ही यह एक बार फुल चार्ज करने पर 80-90 किमी का रेंज देने में समर्थ है। 5 घंटे में पूरी तरह चार्ज होने वाली इस साइकिल पर ग्राहक को 1 से 6 महीने की वारंटी की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Leave a Comment