पार्टनर के साथ संबंध मजबूत बनाते हैं ये 5 झूठ, आज से ही बोलना शुरू करें, फिर देखें रिजल्ट

Relationship Tips: रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है ईमानदारी जरूरी होती है। पति-पत्नी हो या गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हों, उन्हें एक-दूसरे से कुछ भी छिपाना नहीं चाहिए, ऐसा कई जगह आपने सुना और पढ़ा होगा। लेकिन कई बार देखा गया है कि ज्यादा सच बोलने से भी रिश्तों में खटास आ जाती है और कई बार तो ज्यादा लॉयलिटी भी रिश्तों को तोड़ देती है। सच बोलना अच्छा है लेकिन थोड़ा सा झूठ बोलने में कोई बुराई नहीं है।

बड़े-बुजुर्गों ने कहा है कि झूठ बोलना गलत बात है। लेकिन जिस झूठ से किसी का भला हो वो झूठ-झूठ नहीं माना जाता है। अपने प्यार के साथ इस रिश्ते को बचाने के लिए अगर आपको झूठ का सहारा लेना भी पड़ता है तो इसमें कुछ गलत नहीं है। चलिए आपको बताते हैं कि कौन से झूठ आप रिश्तों में बोल सकते हैं।

रिलेशनशिप में बोल सकते हैं ये 5 झूठ

पार्टनर के साथ जीवन बिताने का वादा किया है, जिसमें झूठ बोलने की जगह ईमानदारी का होना बहुत जरूरी है। हालांकि, कुछ समय झूठ बोलना भी रिश्तों को बेहतर रखता है। यहां हम आपको ऐसी ही 5 बातों के बारे में बता रहे हैं जिसमें झूठ चलता है।

1. गिफ्ट्स की करें तारीफ: आपका पार्टनर आपके लिए जो भी गिफ्ट ला रहा है वो बहुत प्यार से लाता होगा। इलिए अगर आप उनकी तारीफ कर दें तो अच्छा है। अगर गिफ्ट पसंद नहीं आया तो भी उनकी तारीफ कर देनी चाहिए। इससे उनकी भावनाओं का सम्मान रह जाएगा और आपका रिश्ता और गहरा हो जाएगा। आपको अपने प्यार की हर चीज की कदर करनी चाहिए।

2. मनोबल बढ़ाने का काम: आपकी तारीख करने से आपका पार्टनर मजबूत हो सकता है। अगर वो कहीं ना कहीं कुछ करने में डगमगा रहा है तो आपको उनके मनोबल को बढ़ाना चाहिए। इंसान कई जिम्मेदारियों को संभालने का प्रयास करता है, जिसके कारण वह कई बार स्ट्रेस में होता है। आपका समर्थन और प्रशंसा उसे सकारात्मक माहौल में रख सकते हैं।

3. भोजन की प्रशंसा करें: जब भी आपका पार्टनर कुछ बनाकर आपको देता है, तो उसे धन्यवाद दें और उसकी मेहनत की सराहना करें। चाहे उसमें कितनी भी छोटी कमी क्यों न हो, उसे प्रशंसा करने से आपका पार्टनर खुश होगा।

4. लुक की तारीफ करें: अगर आपका पार्टनर नया लुक अपनाते हैं और आपको वह पसंद नहीं भी लगे, तो उनका मजाक न उड़ाएं। बजाय इसके, उनकी तारीफ करें। धीरे-धीरे, प्यार से अपनी बात उनके सामने रखें।

5. कहो मुझे तुम्हारी याद आती है: यह सम्भव नहीं है कि आप हमेशा अपने पार्टनर को मिस करते रहें, लेकिन अगर आप समय-समय पर उन्हें यह बताते हैं कि आप उन्हें याद करते हैं, तो वह आपके प्यार का महसूस करेंगे। ऐसा करने से कई बार बड़े-बड़े विवाद भी सुलझ जाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में लिखी सारी बात सामान्य जानकारी पर आधारित है। अगर आप इसपर अमल करने जा रहे हैं तो संबंधित विशेषज्ञों से राय ले सकते हैं।