रौंगटे खड़े कर देने वाली ये फिल्में और सीरीज ओटीटी पर जरूर देखें, सस्पेंस-थ्रिलर देख हो जाएंगे हैरान

Movies and Series Watch on OTT: आज के समय में लोग ओटीटी पर ज्यादा समय बिताते हैं। फिल्म निर्देशक भी फिल्मों को थिएटर के बाद भी ओटीटी पर रिलीज करते हैं। इसके अलावा फिल्में सीधे ओटीटी पर भी रिलीज की जाती है, और वेब सीरीज तो बनती ही ओटीटी के लिए है। घर बैठे ओटीटी पर आप अपने मनपसंद जोनर की फिल्में और सीरीज को देख सकते हैं। कुछ ऐसी सीरीज भी हैं जो आपके रौंगटे खड़े कर सकती हैं, जिन्हें देखकर आप हैरान हो जाएंगी।

ओटीटी ने ऐसी कहानियां आप देख सकते हैं जिन्हें देखकर आपको यकीन नहीं होगा। यहां आपको 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनकी कहानियां देखकर आपको हैरानी होगी। सोच में पड़ जाएंगे कि ये फिल्म है क्या असल में भी ऐसा ही होता है?

ओटीटी की हैरान करने वाली 5 फिल्में (Movies and Series Watch on OTT)

अगर आप थिएटर्स में नहीं जाना चाहते हैं और घर बैठे कई सारी फिल्में-वेब सीरीज देख सकते हैं। यहां आपको ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए।

द केरला स्टोरी (The Kerala Story)

एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म द केरला स्टोरी में कमाल की एक्टिंग की है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। ऐसा बताया गया है कि इसमें केरल में होने वाले धर्म परिवर्तन की कहानी दिखाई गई है। हालांकि कुछ पार्ट्स को काल्पनिक रखा गया है लेकिन ये फिल्म धर्मांतरण और आतंकवाद पर आधारित है। इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।

पोचर (Pocher)

अमेजॉन प्राइम वीडियो पर फिल्म पोचर हाल ही में रिलीज हुई है। इसमें वन अधिकारियों की कहानी दिखाई गई है जो गैरकानूनी शिकार के मुद्दे को संबोधित करती है। जंगली जानवरों के खिलाफ शिकार का वास्तविक विवरण टेलीविजन श्रृंखला के आधार के रूप में कार्य किया गया। 2023 में ‘सनडांस फिल्म फेस्टिवल’ ने इस सीरीज को काफी सराहना दी.

12वीं फेल (12th Fail)

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आप फिल्म 12वीं फेल देख सकते हैं। इसमें आईपीएस मनोज शर्मा के प्रेरणादायक मार्ग को दर्शाया गया है, जिन्होंने कई बाधाओं के बावजूद यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की। फिल्म में विक्रांत मैसी ने शानदार अभिनय किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और हर किसी ने इसकी तारीफ की है।

काला पानी (Kala Pani)

फिल्म काला पानी में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निवासियों की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में अपने प्रियजनों के प्रति प्यार, जीवित रहने की उनकी लड़ाई और उन्हें खोने की पीड़ा की मार्मिक कहानी बताता है। नेटफ्लिक्स वह जगह है जहां आप इस फिल्म को देख सकते हैं।

स्कैम 2023 – द तेलगी स्टोरी (Scam 2003 – The Telgi Story)

ये फिल्म वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है। यह एक फल विक्रेता अब्दुल करीम तेलगी और स्टांप पेपर धोखाधड़ी के पीछे के दिमाग की कहानी बताती है। स्टांप पेपर धोखाधड़ी को उजागर करते समय अब्दुल करीम ने “लो प्रोफाइल” बनाए रखा। सोनी लिव सीरीज़ ने भारत में सबसे बड़े धोखाधड़ी में से एक को उजागर करने का प्रयास किया है।

Leave a Comment