मिस वर्ल्ड जीतने के बाद कितना मिलता है प्राइज मनी? जाने Miss World बनने के बाद क्या-क्या फैसिलिटी मिलती है

Miss World 2024 Winner Price: 9 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन में मिस वर्ल्ड 2024 की प्रतियोगिता हुई। इसमें चेक गणराज्य की ‘क्रिस्टीना पिस्जकोवा’ (Krystyna Pyszkova) की मॉडल मिस वर्ल्ड बनीं। इस दौरान उन्हें बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी मौजूद रहे। नीता अंबानी भी इस दौरान इस इवेंट में मौजूद रहीं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद विनर को क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं इसके बारे में बहुत से लोग जानना चाहते हैं।

आपने कभी सोचा है कि Miss World बनने पर एक लॉट्री जीतने का अहसास कैसा होता है? इस टॉपिक में हम बात करेंगे कि जीतने के बाद कितना कैश मिलता है? इसके अलावा क्या-क्या फैसिलिटी मिलती है, चलिए आपको बताते हैं।

मिस वर्ल्ड 2024 को क्या क्या सुविधाएं मिलती हैं? (Miss World 2024 Winner Price)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिस वर्ल्ड बनने के बाद 10 करोड़ रुपये कैश मिलता है, दुनिया फ्री में घूमने का ऑफर मिलता है। इसके अलावा जो क्राउन यानी ताज पहनाया जाता है उसकी कीमत 83 लाख रुपये होती है। हालांकि ये क्राउन एक साल ही अपने पास रखने की इजाजत होती है। इसके बाद उसे अगली मिस वर्ल्ड को पहनाना होता है। भारत को सिनी शेट्टी ने रिप्रेजेंट किया। इस दौरौान सिनी शेट्टी ने आठवां स्थान प्राप्त किया।

सिनी शेट्टी को 8वां स्थान मिला, लेकिन क्रिस्टीना ने अवॉर्ड जीतकर करोड़ों रुपयों की लॉट्री भी अपने नाम की। इस प्रतियोगिता में हर साल दुनियाभर के 100 देशों से मॉडल्स भाग लेती हैं और विजेता को दुनियाभर में चल रहे चेरिटी ईवेंट का एंबेसडर बनाया जाता है।

कौन हैं क्रिस्टीना पिस्जकोवा? (Who is Krystyna Pyszkova)

2024 की मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली क्रिस्टीना पिस्जकोवा, चेक गणराज्य की हैं। 25 साल की होने के साथ-साथ वह लॉ की पढ़ाई कर रही हैं और कई चैरिटी के ट्रस्ट भी चलाती हैं। उनका जन्म 19 जनवरी 1999 को हुआ था और उनके नाम से एक फाउंडेशन भी है, जो तंजानिया में बच्चों की शिक्षा को समर्थन प्रदान करता है। क्रिस्टीना का स्कूल भी है, जहाँ उन्होंने बच्चों को पढ़ाया है। भारत में आयोजित मिस वर्ल्ड कार्यक्रम में 112 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। भारत ने अब तक 6 बार इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम किया है।