भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दिया होली का तोहफा, मुंबई से बिहार जाने वालों को बिल्कुल नहीं होगी परेशानी

Holi Special Train: होली का त्योहार नजदीक है और ऐसे में सभी अपनी-अपनी तैयारियों में व्यस्त हैं। जो लोग घर से दूर नौकरी या पढ़ाई कर रहे हैं वो भी त्योहार में अपने घर जाते हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे ने भी कमर कस ली है और होली पर एक से बढ़कर एक ट्रेने चलाई हैं जिससे आपको घर जाने में परेशानी नहीं होगी। भारतीय रेलवे के मुताबिक, होली पर ट्रेनें मुंबई से चलकर उत्तर प्रदेश और बिहार जाएंगी।

ये सेवाएं 12 मार्च से शुरू हो जाएंगी। होली के खास मौके पर भारतीय रेलवे ने कहा है कि ट्रेनें मुंबई से चलकर उत्तर प्रदेश और बिहार जाएंगी। अगले सप्ताह यानी 12 मार्च के बाद से ये सेवाएं शुरू होंगी। ट्रेन नंबर का उपयोग करके यात्री इस समय तुरंत अपनी सीट बुक कर सकते हैं। चलिए आपको उन ट्रेनों की पूरी डिटेल्स देते हैं।

होली पर भारतीय रेलवे ने चलाई नई ट्रेने (Holi Special Train)

ट्रेन नंबर 01053/01054 लोकमान्य तिलक-बनारस-लोकमान्य तिलक (साप्ताहिक) चलेगी। 01054 बनारस – लोकमान्य तिलक हर बुधवार चलेगी। ये ट्रेन लोकमान्य तिलक, कल्याण, इगतपुरी,नासिक, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी से होचे हुए बनारस स्टेशन पहुंचेगी। गुरुवार को ये ट्रेन बनारस से चलेगी और लोकमान्य तिलक स्टेशन पहुंचेगी। 13 मार्च, 20 मार्च और 27 मार्च को कुल 3 बार चलेगी।

दूसरी ट्रेन नंबर 01409/01410 लोकमान्य तिलक- दानापुर -लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट हफ्ते में 2 बार चलेगी। खासतौर पर 01409 लोकमान्य तिलक-दानापुर सुपरफास्ट होगी। 01410 दानापुर -लोकमान्य तिलक (ट.) सुपरफास्ट ट्रेन चलेगी। जो लोकमान्य तिलक कल्याण, इगतपुरी,नासिक, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपा, बक्सर से होते हुए आरा स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन लोकमान्य तिलक से सोमवार और शनिवार को 23 मार्च 25 मार्च और 30 मार्च को चलेगी। जो दानापुर से मंगलवार और रविवार 24 मार्च, 26 मार्च और 31 मार्च को चलाई जाएगी।

ट्रेन नंबर 01043/01044 लोकमान्य तिलक -समस्तीपुर–लोकमान्य तिलक हफ्ते में चलेगी। ट्रेन नंबर 01043 लोकमान्य तिलक–समस्तीपुर स्टेशन को चलेगी। 01044 समस्तीपुर–लोकमान्य तिलक को चलेगी। यह ट्रेन लोकमान्य तिलक लोकमान्य तिलक कल्याण, इगतपुरी,नासिक, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपा., बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुज़फ्फरपुर से होकर समस्तीपुर पहुंचेगी। ट्रेन लोकमान्य तिलक से गुरुवार – 21 मार्च और 28 मार्च को चलेगी. समस्तीपुर से 22 मार्च और 29 मार्च को चलेगी।

डिस्क्लेमर: इन सभी ट्रेनों की जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित बताई गई है। इन ट्रेनों में बुकिंग से पहले आपको रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अच्छे से जांच-परखकर ही बुकिंग कराएं।