दुबई का एक मॉल जहां एक साल में पहुंचे 10 करोड़ से ज्यादा लोग, ऐसे बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Dubai Mall made World Record: दुबई मॉल दुनिया का एक शानदार विजिटिंग डेस्टिनेशन है, जहां हर साल लाखों लोग आते हैं। यहां खरीदारी, मनोरंजन, और खाने की अनगिनत विकल्पों के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों का भी आनंद लिया जा सकता है। दुबई मॉल को आपकी यात्रा को यादगार बनाने के लिए एक आदर्श स्थल माना जाता है, जो लोगों को अपनी और आकर्षित करता है।

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, बुर्ज खलीफा के पास स्थित दुबई मॉल ने साल 2023 में इतिहास रच दिया। इस साल यहां आए 105 मिलियन यानी साढ़े 10 करोड़ लोग, जिससे यह जगह दुनिया का ‘मोस्ट विजिटेड प्लेस’ बन गई है। यह जानकारी दुबई सरकार की मीडिया ऑफिस ने दी है। 2022 में ये संख्या 88 मिलियन थी, लेकिन अब इसमें 19 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। दुबई मॉल के बारे में और अधिक जानने के लिए आइए हम इस इमारत की डिटेल्स को समझें।

कैसे बनाया दुबई का ये मॉडल वर्ल्ड रिकॉर्ड (Dubai Mall made World Record)

साल 2008 में दुबई मॉल टोटल लैंड एरिया के हिसाब से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मॉल माना जाता है। यहां 1,200 से भी अधिक रिटेल स्टोर्स हैं। दुबई मॉल दुबई शहर का प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है। दुबई मॉल शॉपिंग के शौकीनों के लिए स्वर्ग के समान है। यहां आपको इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, फ्रैग्रेंस, होम डेकोर और खिलौनों के लिए विभिन्न लग्जरी ब्रांड्स मिलेंगे।

फूडी लोग इस मॉल में जाएं (Foods in Dubai Mall)

खाने-पीने के शौकीनों के लिए भी दुबई मॉल सबसे पसंदीदा स्थान है। यहां आपको इंडियन, अमेरिकन, ब्रिटिश, फ्रेंच, इटैलियन, मिडिल ईस्टर्न, और चाइनीज फूड्स के विविध विकल्प मिलेंगे। यहां आपको दुनिया की शीर्ष डिलिकेसीज का आनंद लेने का मौका मिलेगा। दुबई मॉल एक महल की तरह दिखता है और इसलिए फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह एक पसंदीदा स्थल है। बहुत से लोग यहां खरीदारी के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ घूमने के लिए आते हैं।

दुबई एक्वेरियम (Dubai Mall Aquarium)

दुबई मॉल का शीर्ष पर्यटन आकर्षण दुबई एक्वेरियम एंड अंडर वॉटर जू है, जहां आप मरीन जीवन का अनुभव कर सकते हैं। यहां आपको 140 से भी ज्यादा जीवों की स्पेशीज देखने को मिलेगी, जैसे कि सैंड टाइगर शार्क, डॉलफिंस और जायंट ग्रुपर्स। अगर आपके पास 50 हजार रुपये के आस-पास का बजट है जो एक बार दुबई जरूर घूमने जाएं।