‘भाभी जी घर पर हैं’ को पूरे हुए 9 साल, ‘तिवारी जी’ ने शेयर किया शो का पहला प्रोमो, फैंस ने की शो की तारीफ

Bhabi Ji Ghar Par Hai Cast: छोटे पर्दे का मोस्ट फेवरेट कॉमेडी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ मार्च महीने में 9 साल पहले टेलीकास्ट हुआ था. & टीवी चैनल पर ये शो खूब धूम मचाता है, 9 सालों से ये शो अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब एंटरटेन करते हैं। इसमें कनपुरिया कॉमेडी दिखाई गई है जिसे देखकर लोग पेट पकड़कर हंसते हैं। ‘भाभी जी घर पर हैं’ में तिवारी जी, विभूति मिश्रा, अंगूरी भाभी और अनीता भाभी चार ऐसे रोल हैं जिसे रोहितांश गौर, शुभांगी आत्रे, आशिफ शेख और विदिशा श्रीवास्तव लीड रोल में नजर आते हैं।

पहले इस शो में अंगूरी भाभी का रोल शिल्पा शिंदे करती थीं लेकिन बाद में इसे शुभांगी आत्रे ने उन्हें रिप्लेस किया। अनीता भाभी का रोल सौम्या टंडन निभाती थीं जिसे उनके बाद नेहा पेंडसे ने निभाया लेकिन अब विदिशा श्रीवास्तव निभा रही हैं। शो में और भी लोग हैं जो अहम किरदार निभाते हैं, चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।

‘भाभी जी घर पर हैं’ में कौन-कौन है? (Bhabi Ji Ghar Par Hai Cast)

रोहितांश गौर ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘दोस्तों दिल से शुक्रिया आप सभी का. 9 साल बेमिसाल. ये है आपके प्यार का कमाल, देखते रहिए भाभी जी घर पर हैं.’

इसके अलावा रोहितांश गौर ने एक और वीडियो शेयर किया है जो ‘भाभी जी घर पर हैं’ का पहला प्रोमो है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘भाभी जी घर पर है को पूरे 9 साल हो गए। ये दिन भी था 9 साल पहले जब हम इसका प्रोमो शूट किया था…समय कैसे बीत जाता है।’

‘भाभी जी घर पर हैं’ में योगेश त्रिपाठी (हप्पू सिंह), सानंद वर्मा (अनोखेलाल सक्सेना), वैभव माथुर (टीका), सोमा राठौड़ (रामकली), अनूप उपाध्याय (डेविड मिश्रा), राकेश बेदी (अंगूरी के डैडू), विश्वजीत सोनी (प्रेम चौधरी), किशोर आनंद भानूशाली (कमिश्नर), फाल्गुनी रजनी (गुल्फाम कली), सय्यद सलीम (टिल्लू), जीतू गुप्ता (डॉक्टर), विजय कुमार सिंह (मास्टर जी) जैसे किरदार शुरू से अंत तक बने हुए हैं।

इन सभी में एक और किरदार है जो साल 2015 में जब ‘भाभी जी घर पर हैं’ शुरू हुआ था तब ‘मल्खान’ बनकर आया था। इस किरदार को दीपेश भान ने बहुत ही शानदार कनपुरिया लड़के का रोल प्ले किया था। 23 जुलाई 2022 को मल्खान यानी दीपेश भान का अचानक निधन हो गया और इस शो में मल्खान के रोल को अभी तक रिप्लेस नहीं किया गया।

Leave a Comment