WPL 2024: आरसीबी की महिला टीम ने रचा इतिहास, पहली बार प्लेऑफ में बनाई जगह

स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की अगुवाई वाली आरसीबी ने इतिहास रच दिया। वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) में उन्होंने मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त दे दी। इस मैच में उनकी जीत की हीरो रहीं एलिस पेरी (Ellyse Perry)। उन्होंने अपने ऑलराउंड खेल की बदौलत अपनी टीम की दिलाई जीत। जीत के साथ उन्होंने डब्लूपीएल 2024 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। MI के खिलाफ मुकाबले को उन्होंने पूरे दबदबे के साथ अपने नाम कर लिया। मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालते हैं।

आरसीबी ने WPL 2024 में मुंबई इंडियंस को हराया

डब्लूपीएल 2024 (WPL 2024) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस (MI vs RCB) का आमना-सामना हुआ। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी थी। पहले बैटिंग करने उतरी MI की बल्लेबाजी काफी शर्मनाक रही। उन्होंने एलिस पेरी की धारदार गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिए। पेरी ने 6 विकेट चटकाए। आखिर में मुंबई 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

मुंबई इंडियंस द्वारा मिले महज 114 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने आई आरसीबी ने अपने तीन विकेट केवल 39 रनों पर गंवा दिए थे। हालांकि इसके बाद एलिस पेरी ने 38 गेंदों में 40 और ऋचा घोष ने 28 गेंदों में 36 रन ठोके। इन पारियों के दम पर बैंगलोर की टीम ने 5 ओवर पहले ही मैच को तीन विकेट खोकर अपने नाम कर लिया था।

विराट कोहली के टी20 वर्ल्ड कप में खेलने पर संशय, सेलेक्टर्स जल्द इसपर सुनाएंगे अपना फैसला

आरसीबी ने WPL 2024 के प्लेऑफ में बनाई जगह

मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। अंक तालिका पर नजर डालें तो इस मुकाबले में मिले दो अंकों की मदद से उनके 8 मैचों में अब 4 जीत और 4 हार के साथ कुल आठ अंक हो गए हैं। वह फिलहाल तीसरे पायदान पर मौजूद हैं।

वहीं बात करें बाकी दो टीमें की तो दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के इस समय 10-10 अंक हैं। उन्होंने पहले ही डब्लूपीएल 2024 (WPL 2024) के प्लेऑफ वाले राउंड में अपना स्थान सील कर लिया है। मुंबई के सारे मैच समाप्त हो चुके हैं। वहीं दिल्ली का आखिरी मुकाबला गुजरात जायंट्स के साथ होने वाला है।

Leave a Comment