स्वादिष्ट खाना बनाने की आ गई मशीन, कुछ ही मिनटों में करेगा काम, बस आपको अपनाना होगा ये तरीका
नई दिल्ली: Cooking Machine: भारत में खाने की कई सारी भोजन मोजूद है। जिसे खाना सभी चाहते हैं वो भी जब घर का बना हुआ हो तो क्या ही बात है। लेकिन,vaaj के इस मॉडर्न जमाने में हर किसी को परफेक्ट कुकिंग नहीं आती है। ज्यादा से ज्यादा डिश तैयार करनी हो तो परेशानी और भी बढ़ जाती है। इस परेशानी का समाधान बेंगलुरु की एक स्टार्टअप टेक्नोलॉजी कंपनी upliance लेकर आई है। ये कंपनी AI यानी Artificial intelligence बेस्ड एक ऐसी मशीन तैयार किया है जो बेहद आसानी से खाना पका देता है।
जानें इस डिवाइस का नाम
इस डिवाइस का नाम Delish up है, ये एक Artificial intelligence कुकिंग मशीन है। जिससे ऑटोमैटिकली खाना बनकर रेडी हो जाता है। ऑटोमैटिकली का मतलब यहां ये नहीं है कि आपका खाना बैठे-बिठाए तैयार हो कर मिल जाएगा। इसके लिए आप लोगों को भी थोड़ी मेहनत आपको भी करनी होगी।
इस मशीन के जरिए ऐसे लोग भी खाना बना सकते हैं जिन्हें कुकिंग का C भी ना आता है। दरअसल, इस मशीन में फिलहाल 500 से ज्यादा डिश को बनाने की कैपिसिटी दी हुई है। इसके लिए इसमें एक टचस्क्रीन डिसप्ले पैनल दिया गया है। इस पैनल पर आपको सबसे पहले कोई एक डिश को सेलेक्ट करना होता है। इसके बाद ये मशीन खुद बताती है कि आपको किन आइटम्स की जरूरत होती है। फिर ये एक How to वीडियो के जरिए सब्जियों को काटने का तरीका भी बताती है।
इसमें बाकी इंस्ट्रक्शन स्टेप-बाय-स्टेप बताए जाते हैं यहां किसी भी इंग्रेडिएंट के वजन को तौलते किए गए भी पैनल है। इसके साथ ही इंग्रेडिएंट को नापने के लिए अलग-अलग साइज के चम्मच भी मिलते हैं। खाना इसमें लगे जार में बनता है. ये आसानी से खुद की सफाई भी कर लेता है।
Delish Up Price In India
कीमत की बात करें तो इसे 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बेंगलुरु में 499 रुपये में इसका घर पर ट्रायल भी लिया जा सकता है। फिलहाल कंपनी इस मशीन की डिलीवरी बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और दिल्ली में हो रही है। जबकि, मुंबई-पुणे के लिए टाइमलाइन अप्रैल का है और दिल्ली में मई के महीने में मिल सकेगा।
आज कल के भाग-दौड़ भरी जिंदगी में खासकर वर्किंग प्रोफेशनल्स लोगों के लिए खाना पकाना बहुत मुश्किल होता है। इनमें से कुछ लोगों को भोजन पकाने के लिए समय नहीं मिलता और जिन्हें मिलता है वे मनपसंद भोजन नहीं बना पाते। तो अब इन सब समस्याओं से बचने के लिए आपको भोजन पकाने की चिन्ता करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि टेक्नोलॉज़ी के इस युग में कई ऐसी मशीनों का अविष्कार हो चुका है, जो मिनटों में आपका खाना तैयार कर देगी