WPL 2023 : विमेंस प्रीमियर लीग को लेकर नीता अंबानी ने किया ऐलान, हरमनप्रीत कौर होंगी मुंबई इंडियंस की कप्तान

WPL 2023 : विमेंस प्रीमियर लीग के लिए मुंबई इंडियंस द्वारा हरमनप्रीत कौर को अपनी टीम का कप्तान बनाया गया है। अब भारतीय टीम के दो कप्तान ऐसे हैं जो मुंबई इंडियंस के भी कप्तान पद पर काबिज है। जिनमें एक तो रोहित शर्मा का नाम शामिल है, जो भारत और मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान पहले से हैं। वही अब उनके साथ इस खास क्लब में हरमनप्रीत कौर भी शामिल हो चुकी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी के दौरान ही भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका में पिछले महीने हुए T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक का पहुंच सकी थी। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

WPL 2023 : विमेंस प्रीमियर लीग को लेकर नीता अंबानी ने किया ऐलान, हरमनप्रीत कौर होंगी मुंबई इंडियंस की कप्तान

हरमनप्रीत कौर के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का काफी लंबा एक्सपीरियंस मौजूद है। हरप्रीत कौर 3 टेस्ट, 124 वनडे और 152 टी20 मैचों में भाग ले चुकी हैं। हरमनप्रीत कौर के साथ-साथ मुंबई इंडियंस में इंग्लैंड की नताली सीवर और न्यूजीलैंड की अमेलिया केर जैसी दिग्गज खिलाड़ी भी मौजूद है। लेकिन 20 साल की उम्र में पदार्पण करने वाली अनुभव पूर्ण हरमनप्रीत कौर को वरीयता प्रदान की गई है। मार्च 2009 में हरमनप्रीत कौर ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेला था। इसके साथ साथ वह अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित हो चुकी हैं। मुंबई इंडियंस द्वारा उन्हें 1.8 करोड़ रुपए की भारी कीमत देकर खरीदा गया है।

क्या कहा नीता अंबानी ने

हरमनप्रीत कौर के चयन का ऐलान मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया “हम मुंबई इंडियंस की पहली क्रिकेट टीम की कप्तान के रूप में हरमनप्रीत कौर को लाकर बहुत अधिक रोमांचित हैं। जोकि भारतीय महिला टीम को सबसे रोमांचक जीत दिलाने में कामयाब रही हैं् मुझे पूरा विश्वास है कि हरमन कोच चार्लोट एडवर्ड्स और मेंटल झूलन गोस्वामी के समर्थन में हमारी एमआई महिला टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने और अधिक गौरव दिलाने के लिए प्रेरित करेंगी।”

मुंबई के 5 खिलाड़ी 1 करोड़ से अधिक में गए खरीदें

मुंबई इंडियंस इस टूर्नामेंट के दौरान अपना पहला मैच 4 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात लायंस के खिलाफ खेलती नजर आएगी। नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस द्वारा अपने 5 खिलाड़ियों पर एक करोड़ से अधिक की रकम खर्च की गई ‌थी। इस टीम द्वारा सबसे अधिक धन नताली सीवर पर लुटाया गया, जिसके चलते 3.2 करोड़ रुपए की भारी कीमत में उन्हें खरीदा गया। वही पूजा वस्त्राकर, अमेलिया केर और यास्तिका भाटिया को भी एक करोड़ से अधिक धन खर्च कर मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया है।

मुंबई इंडियंस की टीम : मुंबई इंडियंस की टीम में सम्मिलित खिलाड़ियों में हरमनप्रीत कौर, नताली सीवर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, धारा गुर्जर, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्राइटन, हुमायरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, नीलम बिष्ट और जिंतिमनी कलिता के नाम शामिल हैं।

मुंबई इंडियंस की कोचिंग टीम : मुंबई इंडियंस की कोचिंग टीम में सम्मिलित खिलाड़ियों में  चार्लोट एडवर्ड्स (मुख्य कोच), झूलन गोस्वामी (गेंदबाजी कोच और मेंटर), देविका पलशिकार (बल्लेबाजी कोच) और लिडिया ग्रीनवे (फिल्डिंग कोच) के नाम शामिल है।

Read Also:-IND vs AUS : रविंद्र जडेजा ने तीसरे टेस्ट मैच में रचा इतिहास, मात्र 1 विकेट से कपिल देव के खास क्लब में हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *