रोहित शर्मा 45 एमएस धोनी 7 और कोहली 18 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं? असली वजह किसी को नहीं मालूम है
रोहित शर्मा, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे बड़े दिग्गज खिलाड़ियों के लिए आईपीएल 2022 कुछ बेहतर नहीं रहा है। इस वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित शर्मा अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं, वहीं उनकी टीम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी बहुत ज्यादा खराब रहा है।

आईपीएल के 15वें संस्करण में विराट कोहली का भी बल्ला पूरी तरह से खामोश नजर आ रहा है। इस वजह से उनके चाहने वाले बहुत दुखी है, क्योंकि फैंस कोहली को हमेशा रन बनाते देखना चाहते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस वर्ष आईपीएल में बल्ले से ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है, लेकिन उनकी टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। क्योंकि पिछले मैच से पहले तक सीएसके के लिए रविन्द्र जडेजा कप्तानी कर रहे थे।
जब भी कोई खिलाड़ी मैदान पर खेलने के लिए उतरता है तो उसकी जर्सी पर कुछ न कुछ नंबर होते हैं। जैसे रोहित शर्मा 45 नंबर का जर्सी पहनते हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी का जर्सी नंबर 7 होता है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली हमेशा 18 नंबर की जर्सी पहनते हैं, लेकिन आपने कभी सोचा है कि ये तीनो खिलाड़ी इसी नंबर के जर्सी का इस्तेमाल क्यों करते हैं। अगर नहीं तो चलिए आज हम इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं?
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा हमेशा 45 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरते हैं। यह नंबर रोहित की मां ने उन के लिए चुना था। इसी वजह से वो 45 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरते हैं। इसके बारे में रोहित कई बार इंटरव्यू के दौरान चर्चा कर चुके हैं।
एमएस धोनी 7 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं?
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा 7 नंबर की जर्सी पहनते हैं। एमएस धोनी का जन्मदिन साल के 7वें महीने में 7 तारीख को होता है। इस वजह से वो इस नंबर को लकी मानते हैं। यही कारण है कि धोनी सिर्फ नंबर 7 की जर्सी पहनना पसंद करते हैं।
विराट कोहली 18 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं?
रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली का जर्सी नंबर 18 है। आपने उन्हें इसी जर्सी नंबर में खेलते देखा होगा। आपको बता दें कि 18 दिसंबर 2006 को विराट कोहली के पिता का निधन हो गया था। उसके बाद से उन्होंने इस नंबर की जर्सी पहनना चालू कर दिया और आज भी विराट 18 नंबर की जर्सी में मैदान पर दिखते हैं।