जिसे विराट ने नहीं समझा लायक, वो निकला खलनायक, अब 15 गेंदों में 76 रन ठोककर मचाया गदर, रिकॉर्ड की लगाई झड़ी

ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है, जिसमे दुनिया की कई टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ी अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से सबका दिल जीतते नजर आए हैं। उस दौरान कई बल्लेबाजों को बड़े-बड़े छक्के जड़ते देखा गया है, इस वजह से उनकी तारीफ हो रही है।

रिली रोसो और विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए यह टूर्नामेंट शानदार चल रहा है, क्योंकि उनके बल्ले से भी खूब रन निकल रहे हैं। इससे पहले विराट टीम इंडिया के कप्तान हुआ करते थे, लेकिन अब रोहित टीम इंडिया के लिए कप्तानी कर रहे हैं। तो चलिए अब हम उस खिलाड़ी के बारे में जानते हैं जिसे विराट नालायक समझा, लेकिन अब वो खलनायक बन चुका है। क्योंकि इन दिनों वो अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत रहा है।

विराट ने समझा नालायक, अब बना खलनायक

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 22वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और बंगलदेश के बीच खेला गया है। उस मैच में साउथ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज रिली रोसो 56 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेली है। उस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के निकले हैं। इसी वजह से साउथ अफ्रीका की टीम वह मुकाबला आसानी से जीतने में सफल रही है।

रिली रोसो इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी के लिए खेल चुके हैं। उस दौरान उन्हें सिर्फ पांच मैच खेलने का मौका दिया गया था। फिर रोसो को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रिलीज कर दिया। उसके बाद से उन्हें इस लीग में कभी भी किसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नहीं देखा गया। लेकिन अब इंटरनेशनल उनका बल्ला जमकर चल रहा है।

15 गेंदों में ठोका 76 रन

अब आपके मन में एक सवाल अवश्य चल रहा होगा कि रिली रोसो ने सिर्फ 15 गेंदों पर 76 रनों की तूफानी पारी कैसे खेली है? तो मैं आपको बता दूं कि उस मुकाबले में रिली रोसो 7 चौका तथा 8 गगनचुंबी छक्का लगाया है। अगर हम रोसो के चौके और छक्के को जोड़ देते हैं तो उन्होने 109 में से 76 रन सिर्फ 15 गेंदों में बनाया है।

रिकॉर्ड की लगाई झड़ी

1. रिली रोसो इस मैच में 56 गेंदों पर 109 रन बनाए हैं, इसी के साथ वो टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

2. इस शतकीय पारी की वजह से रिली रोसो टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले दुनिया के दसवें बल्लेबाज बन गए हैं।

3. रिली रोसो इस मैच 8 गगनचुंबी छक्का लगाया है, इसी के साथ वो दुनिया के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होने टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे अधिक छक्का लगाया है। इससे पहले क्रिस गेल साल 2016 में 11 और 2007 में 10 छक्का लगाया था।

4. बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में रिली रोसो 8 गगनचुम्बी छक्का लगाते ही टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले साउथ अफ्रीका की तरफ जस्टिन कैंप 2007 के टी20 विश्व कप में 6 छक्का लगाया था।

5. रिली रोसो इसी साल भारत दौरे पर टी20 क्रिकेट में शतक लगाया था। अब बंगलदेश के खिलाफ भी शतक जड़ दिया है। इसी के साथ रोसो टी20 क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से दो शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

6. रिली रोसो अब दक्षिण अफ्रीका के दुसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट में दो शतक लगाया है। इससे पहले साउथ अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर टी20 में दो शतक जड़ चुके हैं।

7. अब रिली रोसो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ 667 रन बनाए हैं। इसी के साथ वो टी20 में सबसे कम रन बनाकर दो शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *