दक्षिण अफ्रीका की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में मची उथल-पुथल, भारत-बांग्लादेश को हुआ बड़ा नुकसान, साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी, देखें सूची
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 30वां मुकाबला पर्थ में खेला गया है, जिसमे साउथ अफ्रीका को पांच विकेट से जीत मिली है। उस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसके बाद भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 133 रन बना पाई।

उस दौरान भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव 40 गेंदों पर 6 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के की मदद से 68 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली है। इसके अलावा टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी अच्छी बल्लेबाजी करने में सफल नहीं हुआ है। वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से लुंगी एंगीडी 4 ओवर में 29 रन देकर सबसे अधिक चार विकेट झटके हैं।
134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 19.4 ओवर में पूरा कर लिया। उस दौरान डेविड मिलर 46 गेंदों पर चार चौके और तीन गगनचुंबी छक्के की मदद से 59 रनों की सबसे बड़ी नॉट आउट पारी खेली है। इसके अलावा एडन मारक्रम 41 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्के की बदौलत 52 रन बनाए हैं।
उस दौरान भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह को सबसे अधिक दो विकेट हाथ लगी है। वहीं मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक विकेट मिला है। उस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला है तो चलिए अब हम उसके बारे में जानते हैं।
यहां देखें अंक तालिका
इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की जीत के बाद अंक तालिका में बहुत बड़ा बदलाव हुआ है। दक्षिण अफ्रीका की टीम इस वर्ल्ड कप में तीन मैच खेली है, जिसमे से दो में उन्हें जीत मिला है, इसके अलावा एक मैच रद्द रहा है। इस वजह से उनके सबसे अधिक 5 अंक है, इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका पॉइंट्स टेबल में अब पहले स्थान पर पहुंच गई है।

इस सूची में दूसरे पायदान पर अब भारत खिसक गया है, क्योंकि उनके 4 अंक है। वहीं 4 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर अब बांग्लादेश की टीम पहुंच गई है। उसके बाद चौथे नंबर पर तीन अंक के साथ जिम्बाब्वे की टीम स्थित है। इन सबके बाद पांचवें नंबर पर पाकिस्तान और छठे पायदान पर नीदरलैंड की टीम मौजूद है।