जब दिनेश कार्तिक ने दीपिका को पकड़ा रंगे हाथ, शर्म से लाल हो गई दीपिका, फिर कार्तिक ने किया प्रपोज, उसके बाद दो बार रचाई शादी

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का जीवन बहुत उताड़-चढ़ाव भरा रहा है। इस वजह से उन्हें टीम इंडिया से भी कई बार बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। बुधवार को कार्तिक ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया है, जिस वजह से उनके बारे में इन दिनों बहुत सारी ख़बरें सामने आ रही है।

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक पिछले कुछ समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे, लेकिन आईपीएल 2022 में अच्छी प्रदर्शन की वजह से एक बार फिर उन्हें भारतीय टीम में मौका दिया गया है। इस वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में कार्तिक खेलते नजर आएंगे।

जब कार्तिक ने दीपिका को रंगे हाथ पकड़ा

दिनेश कार्तिक ने पहली शादी अपने बचपन की दोस्त नीतिका से की थी, लेकिन उसके बाद नीतिका मुरली विजय से शादी कर ली। कार्तिक ने जब पहली बार इंडियन स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल को देखा तो उसी समय उसे प्यार हो गया। उसके बाद इन दोनों की मुलाकत एक जिम में हुई, लेकिन उससे पहले दीपिका ने कार्तिक से कहा था कि उनकी फ्लाइट है। इस वजह से उस दौरान दिनेश कार्तिक ने दीपिका से पूछा कि आज तो आपकी फ्लाइट नहीं है न?

दिनेश कार्तिक के इस सवाल के बाद दीपिका पल्लीकल की झूठ पकड़ी गई, जिस वजह से वो शर्म से लाग हो गई। उसके बाद दीपिका ने कार्तिक से पीछा छुड़ाने के लिए कहा कि कल मेरी फ्लाइट है, लेकिन मेरे पास सुबह 7 बजे तक का समय है। फिर कार्तिक के कहा कि ठीक है कल सुबह में मिलते हैं, उसके बाद इन दोनों के बीच दो बार मुलाकात हुई। उस दौरान कार्तिक मौके का फायदा उठाते हुए दीपिका को प्रपोज कर दिया।

कार्तिक और दीपिका की दो बार हुई शादी

जब दिनेश कार्तिक ने दीपिका को प्रपोज किया, उसके बाद वो अपनी मम्मी को इसके बारे में बताई। फिर दीपिका की मम्मी को तगड़ा झटका लगा, क्योंकि कार्तिक की पहले शादी हुई थी। इसके अलावा कार्तिक हिन्दू और दीपिका क्रिश्चियन थी, उसके बाद दीपिका की मां कार्तिक से मिली और वो दोनों की शादी के लिए तैयार हो गई। दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल के बीच 8-9 महीने तक रिलेशनशिप चला, लेकिन उसके बाद इन दोनों की दो बार शादी हुई। आपको बता दें कि कार्तिक और दीपिका की शादी एक बार हिन्दू और एक बार क्रिश्चियनरीति-रिवाज से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *