विराट कोहली: कोहली दूसरे टेस्ट में इस शानदार रिकॉर्ड के साथ इतिहास रचेंगे, दुनिया का कोई भी सक्रिय बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया है
विराट कोहली : 17 फरवरी से दिल्ली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। दिल्ली का फिरोजशाह कोटला मैदान विराट कोहली का होम ग्राउंड है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। दुनिया का अब तक कोई भी बल्लेबाज इस महान रिकॉर्ड को हासिल नहीं कर पाया है। विराट कोहली अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 52 रन बनाते हैं.तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले सक्रिय बल्लेबाज बन जाएंगे। दुनिया का अब तक कोई भी बल्लेबाज इस महान रिकॉर्ड को हासिल नहीं कर पाया है।

कोहली दूसरे टेस्ट में इस सुपर रिकॉर्ड के साथ इतिहास रच देंगे
अगर विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 52 रन बना लेते हैं, तो वह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। मौजूदा समय में खेल रहे क्रिकेटरों में विराट कोहली यह कीर्तिमान हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज होंगे। विराट कोहली ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24948 रन बनाए हैं।बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 34357 रन बनाए हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 34357 रन
2. कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 28016 रन
3. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 27483 रन
4. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 25957 रन
5. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 25534 रन
6. विराट कोहली (भारत) – 24948 रन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 100 शतक
2. विराट कोहली (भारत) – 74 शतक
3. रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 71 शतक
4. कुमार संगाकारा (श्रीलंका) – 63 शतक
दिल्ली टेस्ट में ये हो सकती है भारत की प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.
मौजूदा समय में खेल रहे क्रिकेटरों में विराट कोहली यह कीर्तिमान हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज होंगे। विराट कोहली ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24948 रन बनाए हैं। बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 34357 रन बनाए हैं।
कोहली का दिल महिला टीम ने जीता , सोशल मीडिया पर लिखा खास मैसेज