सोशल मीडिया साइट्स पर फैंस के प्यार से करोड़ों कमा रहे विराट कोहली, यहां देखें कैसे?
विराट कोहली द रन मशीन। इन्हें आज दुनिया में किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। इन्हें देश दुनिया में लाखों करोड़ों फैंस का प्यार मिला हुआ है। इसका अंदाजा आप इसी से लगा लीजिये कि कोहली सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले क्रिकेटर हैं। इंस्टाग्राम पर विराट कोहली 200 मिलीयन से ज्यादा, जबकि ट्वीटर पर 50 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

सोशल मीडिया इन क्रिकेटर्स की ना सिर्फ पॉप्लैरिटी बढ़ाने का जरिया है, बल्कि ये इनकी अच्छा खासी कमाई का भी माध्यम है। सोशल मीडिया पर एक एक पोस्ट करने के लिये ये क्रिकेटर्स लाखों करोड़ों रूपये लेते हैं। आइये जानते हैं सोशल मीडिया के थ्रू विराट कोहली की इनकम के बारे में।
खबरों की मानें, तो विराट कोहली अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर किसी भी ब्रांड के एडवर्टाइंजमेंट के लिये साढ़े आठ करोड़ से ज्यादा फीस लेते हैं। इंस्टाग्राम के एक पोस्ट के जरिये इतने ज्यादा रूपये कमाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 14वें नंबर पर आते हैं। जैसे-जैसे सोशल साइट्स पर फॉलोअर्स बढ़े विराट ने अपनी फीस भी बढ़ा ली है।
एक वक्त पर विराट कोहली एक पोस्ट के लिये ढाई करोड़ रूपये लिया करते थे, लेकिन अब वे एशिया में सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले पहले क्रिकेटर बन गये हैं, जिसका असर उनकी फीस पर भी पड़ा है।
हाल ही में विराट कोहली ने ट्वीटर पर भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने फॉलोअर्स का 50 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है। ऑउनके अलावा सचिन तेंदुलकर ही एक मात्र भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनके फॉलोअर्स कोहली से भी ज्यादा हैं। इस लिस्ट में दूर दूर तक किसी और क्रिकेट खिलाड़ी का नाम तक नहीं है।
ऐसे में ये पॉप्यूलैरिटी उनकी कमाई का काफी अच्छा और बेहतरीन जरिया है। विराट कोहली की तुलना में तो उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को इंस्टाग्राम पर आधे लोग भी फॉलो नहीं करते। अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पर कुल 59.8 मिलीयन फॉलोअर्स हैं। बता दें कि अनुष्का बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। जल्द ही वे ओटीटी प्लैटफॉर्म पर भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आने वाली हैं।