विराट का पहला अर्धशतक, मुंबई की पहली जीत, धोनी का फिर से कप्तान बनना, फैंस ने कहा अब मुझे इतनी खुशी बर्दाश्त नही होती

रविवार का दिन क्रिकेट फैंस के लिए बहुत बढ़िया रहा। क्योंकि उस दिन विराट कोहली ने आईपीएल 2022 का अपना पहला अर्धशतक लगाया। उसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने इस वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग का अपना पहला मैच जीत दर्ज किया। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से कप्तान बन गए।

विराट, मुंबई, धोनी

रविवार के दिन क्रिकेट फैंस को एक दिन में कई खुशियां मिली है। इस वजह से वह दिन उन के लिए बहुत बढ़िया रहा। रविवार को आईपीएल के 15वें सीजन के कुल दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गाय। उसके बाद दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के साथ देखने को मिला।

विराट कोहली ने लगाया पहला अर्धशतक

रविवार को पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विरुद्ध देखने मिला। उस मैच में आरसीबी टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसके बाद बैंगलोर टीम के लिए ओपनिंग करने वाले विराट कोहली ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। उस दौरान कोहली ने 53 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली। भले ही विराट की वह पारी धीमी थी, लेकिन फॉर्म में वापस आने के लिए उनके बल्ले से रन निकलना बहुत जरुरी था।

एमएस धोनी फिर बने चेन्नई के कप्तान

शायद आपको अच्छी तरह मालूम होगा कि इंडियन प्रीमियर लीग 2022 शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद सीएसके का अगला कप्तान रविन्द्र जडेजा को बनाया गया, लेकिन इस वर्ष आईपीएल में जडेजा अच्छी कप्तानी करने में सफल नहीं रहे। इस वजह से चेन्नई की टीम अंक तालिका में फिलहाल नोवें पायदान पर है। रविन्द्र जडेजा ने रविवार को सीएसके की कप्तानी छोड़ दी। इस वजह से चेन्नई ने एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया है।

मुंबई इंडियंस को मिली पहली जीत

रविवार को कुल दो मुकाबले के खेले गए। उस दौरान दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच देखने को मिला, जिसमे एमआई की टीम ने 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस साल आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस की पहली जीत है, क्योंकि इससे पहले लगातार 8 मैचों के दौरान एमआई को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। इस वजह से उनके समर्थक काफी निराश रहते थे।

इस तरह रविवार का दिन पूरी तरह सुर्खियों में रहा। क्योंकि क्रिकेट समर्थकों को बहुत सारी अच्छी खबर मिली। इस वजह से फैंस ने सोशल मीडिया पर वह खुशी जाहिर की है। हमने नीचे ट्विटर के कुछ ट्विट लगा दिया है, जिसे पढ़कर आप भी एन्जॉय कर सकते हैं :-

हमने ऊपर जो कुछ ट्विट लगाया है, उसे पढ़ने के बाद आपको यह अच्छी तरह समझ में आ गया होगा कि रविवार का दिन विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के समर्थकों के लिए सबसे बेहतर रहा। क्योंकि विराट के बल्ले से अर्धशतक नहीं निकल रहे थे। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी और मुंबई इंडियंस को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *