वीडियो : खाना देखकर रो पड़ा मुंबई इंडियंस का ये खिलाड़ी, पिछले एक साल से नहीं खाया लंच, देखें वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने बहुत सारे खिलाड़ियों की किस्मत बदल दी है। क्योंकि उन्होंने ऐसे-ऐसे खिलाड़ियों के ऊपर पैसे बरसाए हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा कमजोर थी। लेकिन आईपीएल में एमआई के साथ जुड़ने के बाद उनकी आर्थिक स्थति बेहतर हो गई।

कार्तिकेय सिंह

आईपीएल में जो भी खिलाड़ी खेलने के लिए आते हैं उन्हें मोटी रकम प्रदान की जाती हा, इस वजह से जो क्रिकेटर गरीब परिवार से आते हैं उनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो जाती है। आज हम एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बात करने जा रहे हैं जो पिछले एक सालों से लंच नहीं खाया। इस वजह से जब उन्होंने खाना देखा तो उसकी आंखों आंसू आ गया।

इस खिलाड़ी ने एक साल से नहीं खाया लंच

मुंबई इंडियंस टीम के 24 वर्षीय युवा स्पिन गेंदबाज कुमार कार्तिकेय सिंह हाल ही में एमआई के साथ जुड़े हैं और उन्हें मुंबई ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेब्यू करने का मौका दिया था। उस दौरान कार्तिकेय ने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर एक महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाया था। कार्तिकेय सिंह की आर्थिक स्थिति हमेशा से बहुत ज्यादा खराब रही है, इस वजह से उन्होंने अपने जीवन बहुत संघर्ष किया है।

आपको बता दें कि जहां पर कुमार कार्तिकेय सिंह का क्रिकेट अकादमी था, वहां से तकरीबन 80 किलोमीटर दूर गाजियाबाद के नजदीक मसूरी नाम के गांव में वो बतौर मजदूर काम करता था। कार्तिकेय जिस कारखाने में काम करता था उसी के नजदीक उन्होंने किराए पर कमरा ले रखा था। कार्तिकेय पूरी रात कारखाने में काम करता था, उसके बाद सुबह क्रिकेट अकादमी चला जाता था। कई बार कार्तिकेय 10 रुपये बचाने के चक्कर में मीलों पैदल चलकर जाता था।

जब इसकी जानकारी कुमार कार्तिकेय सिंह के कोच संजय भारद्वाज हो हुई, फिर उन्होंने कहा कि तुम इसी आसपास में क्यों नहीं रहते। उसके बाद कार्तिकेय ने कारखाने में काम, रात की शिफ्ट और मुश्किल यात्राओं के बारे में बताया। उसके बाद कार्तिकेय के कोच ने उन्हें रसोइया के नजदीक साइट पर रहने के लिए कहा।

कार्तिकेय के कोच संजय भारद्वाज का कहना है कि जब कार्तिकेय उनकी अकादमी में पहला दिन रुके थे और उस दौरान रसोइया ने जब उन्हें दोपहर का खाना दिया। फिर कार्तिकेय रोने लगा, क्योंकि उसने पिछले एक साल से दोपहर का भोजन यानी लंच नहीं किया था। मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने हाल ही में चोटिल मोहम्मद अरशद खान की जगह पर कुमार कार्तिकेय सिंह को अपनी टीम में शामिल किया है। उसके बाद डेब्यू मैच में राजस्थान के खिलाफ कार्तिकेय ने संजू सैमसन को आउट किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *