वीडियो: बेसब्र दूल्हे ने दुल्हन का घूंघट आधे रास्ते में ही खोल दिया , आगे जो हुआ वो है अविश्वसनीय
आजकल शादी के सीजन में दूल्हा-दुल्हन से जुड़े कई फनी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. दूल्हा और दुल्हन के ये फनी वीडियोज यूजर्स को ठहाके लगाकर परेशान कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर हर रोज हजारों वीडियो वायरल होते हैं।

हर कोई जानता है कि शादी का मौसम मस्ती भरा होता है, लेकिन क्या आपने कभी किसी उत्साहित दूल्हे को देखा है जो अपनी दुल्हन का घूंघट आधे रास्ते में ही उतार देता है? ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बेसब्र दूल्हा बारात से लौटते समय दुल्हन का घूंघट आधे रास्ते में उठा देता है, लेकिन इसके बाद जो हुआ वह आपको हैरत में डाल देगा.
सोचो उस लड़की को कैसा लगा होगा। बहरहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है इस वीडियो में पूरी कहानी। वीडियो देखकर आप समझ जाएंगे कि शादी पूरी हो गई है। दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने घर लौट रहा है. बहुत जोर से ढोल बज रहे है।
View this post on Instagram
कैमरामैन दूल्हा-दुल्हन की हर हरकत को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है। फ्रेम में सबकुछ ठीक चल रहा होता है कि तभी दूल्हे की एक हरकत सबको चौंका देती है। दरअसल दूल्हा रास्ते में रुक जाता है और दुल्हन का घूंघट उठा देता है।वहां के लोग ये सब देखकर हैरान रह जाते हैं. इसके बाद दूल्हा जो कहता है वह भी बड़ा अजीब होता है। दूल्हा मुस्कुराता है और दुल्हन का घूंघट उठाता है और कहता है ‘वाह भाई वाह’।
यह सुनकर पीछे चल रहा एक आदमी गुस्सा हो जाता है और उसे घर जाने की सलाह देता है। आपको बता दें कि इंटरनेट पर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दूल्हा-दुल्हन का फनी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ब्राइडल लहंगा डिजाइन नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक किया है और कई लोग इसे देख चुके हैं.