VIDEO : अर्जुन तेंदुलकर की रॉकेट यॉर्कर गेंद पर ढेर हुए 15.25 करोड़ के ईशान किशन, पलक झपकते ही उड़ गई स्टंप, देखें पूरा वीडियो
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं। लेकिन अभी तक इस लीग में उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं दिया गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले बहुत फैंस को उम्मीद थी कि अर्जुन को डेब्यू करने का मौका मिलेगा, लेकिन वैसा कुछ भी नहीं हुआ।
इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम अभी तक अच्छी प्रदर्शन नहीं कर पाई है, इस वजह से पॉइंट्स टेबल में वो फिलहाल सबसे नीचे मौजूद है। आईपीएल में सचिन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस के साथ बतौर मेंटर जुड़े हुए हैं। आपको बता बता दें कि मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे अर्जुन तेंदुलकर नेट्स में ईशान किशन के सामने गेंदबाजी कर रहे हैं। उस दौरान वो एक खतरनाक यॉर्कर फेंकते हैं, जिसे ईशान संभाल नहीं पाते हैं और क्लीन बोल्ड हो जाते हैं।
अर्जुन तेंदुलकर की यॉर्कर पर ढेर हुए ईशान किशन
मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर 20 सेकंड का एक वीडियो अपलोड किया है। उस वीडियो में देखा जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर नेट्स में ईशान किशन के सामने गेंदबाजी कर रहे हैं। उस दौरान अर्जुन ने एक रॉकेट की स्पीड से यॉर्कर गेंद फेंकी, जिसे ईशान किशन संभाल नहीं पाए। अर्जुन तेंदुलकर की वह यॉर्कर गेंद इतनी खतरनाक थी कि ईशान किशन जब तक बल्ला नीचे करते तब तक स्टंप उड़ चुकी थी।
अर्जुन तेंदुलकर इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले साल से जुड़े हुए हैं। आईपीएल के 14वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें बेस प्राइस में खरीदा था, लेकिन इस बार मेगा ऑक्शन के दौरान एमआई ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा है। इस लीग में अर्जुन को अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया है। इस वजह से उनके समर्थक उम्मीद कर रहे होंगे कि जल्द से जल्द आईपीएल में अर्जुन की डेब्यू हो।