वेंकटेश अय्यर का जीवन परिचय | Venkatesh Iyer Biography in Hindi
वेंकटेश अय्यर का जीवन परिचय | Venkatesh Iyer Biography in Hindi | वेंकटेश अय्यर बायोग्राफी
Venkatesh Iyer Biography in Hindi: वेंकटेश अय्यर एक भारतीय युवा क्रिकेटर है जो अच्छी बल्लेबाजी के साथ-साथ पार्ट टाइम मध्यम तेज गति के गेंदबाज भी हैं। वेंकटेश आईपीएल 2021 में कोलकाता नाईट राइडर्स की तरफ से खेल रहे हैं जिन्हें इस लीग के पहले सत्र में खेलने का मौका नहीं मिला था। लेकिन दूसरे सत्र में जब वेंकटेश अय्यर को मौका मिला है तो उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है, जिस वजह से लोग अब वेंकटेश अय्यर का जीवन परिचय जानने की कोशिश कर रहे हैं।
वेंकटेश अय्यर को आईपीएल 2021 के दूसरे सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हुए डेब्यू करने का मौका मिला। जिसमे उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज 27 गेंदों पर 7 चौके तथा एक गगनचुंबी छक्के की मदद से 41 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उसी समय से फैंस के बीच वेंकटेश की प्रशंसा होने लगी थी, क्योंकि उन्होंने आईपीएल के अपने डेब्यू मैच में नाबाद रहते हुए कई बेहतरीन चौके व छक्के जड़े थे।
आरसीबी के खिलाफ डेब्यू मैच में अच्छी प्रदर्शन की वजह से वेंकटेश अय्यर को आईपीएल में दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस के विरुद्ध खेलने का मौका मिला। जिसमे उन्होंने मात्र 30 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके व 3 छक्के की मदद से 53 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अब हम आगे इस लेख में वेंकटेश अय्यर का जीवन परिचय या Venkatesh Iyer Biography in Hindi के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसे आप पूरा अवश्य पढ़िए।
वेंकटेश अय्यर का जीवन परिचय – Venkatesh Iyer Biography in Hindi
वेंकटेश अय्यर का पूरा नाम वेंकटेश राजशेखरन अय्यर (Venkatesh Rajasekaran Iyer) है और उनका जन्म 25 दिसंबर 1994 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। वेंकटेश फिलहाल 26 साल के युवा क्रिकेटर है जिसकी आयु 25 दिसंबर 2021 को 27 वर्ष हो जाएगी।
नाम (Name) | वेंकटेश राजशेखरन अय्यर |
निक नाम (Nick Name) | ज्ञात नहीं |
जन्म तिथि (Date of Birth) | 25 दिसंबर 1994 |
जन्म स्थान (Birth Place) | इंदौर (पंजाब) |
उम्र (Age) | 26 वर्ष |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
जाति (caste) | ब्राह्मण |
पेशा (Profession) | क्रिकेटर |
भूमिका (Role) | ऑलराउंडर |
ऊंचाई (Height) | 182 सेंटीमीटर यानी 6’0 फीट |
वजन (Weight) | 69 किलोग्राम |
शारीरिक माप (Body Measurements) | ज्ञात नहीं |
जूते का साइज़ (Shoe Size) | ज्ञात नहीं |
आंख का रंग (Eye Color) | काला |
बाल का रंग (Hair Color) | काला |
शैक्षणिक योग्यता (शैक्षणिक योग्यता) | ज्ञात नहीं |
स्कूल (School) | ज्ञात नहीं |
कॉलेज (College) | ज्ञात नहीं |
विश्वविद्यालय (University) | ज्ञात नहीं |
वेंकटेश अय्यर के परिवार की जानकारी (Family Information of Venkatesh Iyer)
क्रिकेट फैंस अपने चहेते खिलाड़ी के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। उसी प्रकार वेंकटेश अय्यर की Wife, Father, Girlfriend, Mother, Sibling, Son, Daughter के बारे में भी जानने के लिए कुछ लोग इच्छुक होंगे। लेकिन इससे संबंधित पूरी जानकारी अभी नहीं मिली है, इस वजह से जब मुझे इसके बारे में मालूम चलेगा। फिर हम इस लेख को अपडेट कर देंगे।
पिता (Father) | राजशेखरन अय्यर |
माता (Mother) | मालूम नहीं |
भाई (Brother) | मालूम नहीं |
बहन (Sister) | मालूम नहीं |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | अविवाहित |
पत्नी (Wife) | अभी नहीं है |
प्रेमिका (Girlfriend) | मालूम नहीं |
बच्चे (Children) | अभी नहीं है |
वेंकटेश अय्यर नेट वर्थ (Venkatesh Iyer Net Worth)
वेंकटेश अय्यर घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल भी खेलते हैं जिस वजह से वो फिलहाल लाखों रुपये कमा रहे हैं। वेंकटेश क्रिकेट के अलावा विज्ञापन से भी इनकम कर रहे हैं, इस वजह से साल 2021 में उनकी टोटल नेट वर्थ एक मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी तकरीबन 72 लाख रुपये की हैं। आईपीएल के इस सीजन के लिए वेंकटेश अय्यर को 20 लाख रुपये मिले हैं।
नेट वर्थ (Net Worth) | एक मिलियन अमेरिकी डॉलर |
भारतीय मुद्रा (Indian Currency) | 72 लाख |
आईपीएल 2021 (IPL 2021) | 20 लाख |
वेंकटेश अय्यर सोशल मीडिया प्रोफाइल (Social Media Profile)
वेंकटेश अय्यर के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए कुछ फैंस उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी जाना चाहते होंगे। क्योंकि हर फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को सोशल मीडिया पर फॉलो करना पसंद करते हैं। इसी वजह से नीचे दिए गए टेबल में हमने वेंकटेश अय्यर की सोशल मीडिया प्रोफाइल का लिंक दे दिया है।
फेसबुक | क्लिक करें |
ट्विटर | क्लिक करें |
इंस्टाग्राम | क्लिक करें |
वेंकटेश अय्यर का करियर (Venkatesh Iyer Career History)
26 वर्षीय बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर अपने क्रिकेट करियर में अभी तक प्रथम श्रेणी (First-Class), लिस्ट ए तथा घरेलू टी20 व इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कुछ मैच खेले हैं। उस दौरान वेंकटेश का प्रदर्शन भी बहुत बढ़िया रहा है, उन सभी के बारे में आगे विस्तार से बताया गया है। इस वजह से आगे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए।
प्रथम श्रेणी करियर (First-Class Career)
वेंकटेश अय्यर अभी तक अपने प्रथम श्रेणी करियर में 10 मैचों की 15 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 36.33 औसत और 54.33 की स्ट्राइक रेट से 545 रन बनाए हैं, जिसमे उन्होंने 6 अर्द्धशतक भी लगाया है। उस दौरान वेंकटेश का उच्चतम स्कोर 93 रन रहा है। इसके अलावा उन्होंने 10 प्रथम श्रेणी मैचों की 16 पारियों में 7 विकेट भी चटकाया है।
लिस्ट ए करियर (List A Career)
वेंकटेश अय्यर लिस्ट ए करियर में 24 मैचों की 22 पारियों में बल्लेबाजी कर चुके हैं और उस दौरान उन्होंने 47.16 की अच्छी औसत तथा 98.72 की स्ट्राइक रेट से 849 रन बनाए हैं। उस दौरान वेंकटेश के बल्ले से 2 शतक और 3 अर्द्धशतक भी निकले हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उनका उच्चतम स्कोर 198 रन रहा है। इसके अलावा उन्होंने 24 मैचों की 10 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट भी झटके हैं।
घरेलू टी20 करियर (T20 Career)
वेंकटेश अय्यर घरेलू क्रिकेट में टोटल 40 टी20 मैच खेले हैं और उस दौरान उन्होंने इसकी 34 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 38.95 की औसत तथा 140.30 की स्ट्राइक रेट से 818 रन बनाए हैं। उस दौरान वेंकटेश ने तीन अर्द्धशतक भी लगाया है। क्रिकेट इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 88 रन रहा है। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए वेंकटेश ने 21 विकेट भी अर्जित किए हैं।
वेंकटेश अय्यर से संबंधित सवाल व जवाब (FAQ)
बहुत सारे क्रिकेट फैंस के मन में वेंकटेश अय्यर को लेकर कई तरह के सवाल आते होंगे और उनके सभी सवालों का उत्तर देना बहुत मुश्किल है। लेकिन फिर भी हमने नीचे वेंकटेश से संबंधित कुछ सवालों के जवाब दिए हैं, जिसे आपको अवश्य पढ़ना चाहिए :-
Q: वेंकटेश अय्यर को आईपीएल में किसने खरीदा है?
आईपीएल में वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा है।
Q: वेंकटेश अय्यर को आईपीएल में कितना पैसा मिलता है?
आईपीएल में वेंकटेश अय्यर को 20 लाख रुपये मिलता है।
Q: वेंकटेश अय्यर का जन्म कहां हुआ था?
वेंकटेश अय्यर का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था।
Q: वेंकटेश अय्यर का जन्म कब हुआ था?
वेंकटेश अय्यर का जन्म 25 दिसंबर 1994 को हुआ था।
इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद अब आपको वेंकटेश अय्यर का जीवन परिचय या Venkatesh Iyer Biography in Hindi के बारे में लगभग-लगभग सब कुछ मालूम चल गया होगा। हमने आप के लिए इस लेख में अधिक से अधिक जानकारी देने की कोशिश की है और आगे जब भी हमें वेंकटेश से संबंधित कोई जानकारी मिलेगी तो हम इस लेख को अवश्य अपडेट करेंगे। तो अब आप इस आर्टिकल Venkatesh Iyer Biography in Hindi को अधिक से अधिक शेयर कीजिए, क्योंकि हमारा मकसद इस लेख को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का है।
इस लेख को भी पढ़िए :-