आईपीएल में सबसे अधिक बार गेंद को स्टेडियम से बाहर भेजने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, एक ने तो 20 बार भेजा

आईपीएल इतिहास में बड़े-बड़े छक्के लगते हुए देखा गया है, जिस वजह से यह लीग दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग बन गई है। दुनिया के बहुत सारे खिलाड़ियों ने आईपीएल में अपना परचम लहराया हैं, जिस वजह से उनकी तारीफ़ हमेशा होती रहती है। हम सब जानते हैं कि टी-20 क्रिकेट में अधिकतर बल्लेबाज छक्के लगाने पर ज्यादा विश्वास करते हैं।

आईपीएल

आपने दुनिया के बहुत सारे खिलाड़ियों को बड़े-बड़े छक्के लगाते हुए देखा होगा, जिसमे आपके भी चहेते खिलाड़ी मौजूद होंगे। आईपीएल 2022 की शुरुआत हो चुकी है और इस वर्ष भी आईपीएल में बड़े-बड़े छक्के लगने वाले हैं। लेकिन आज हम इस लेख में दुनिया के उन 7 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने आईपीएल में सबसे अधिक बार गेंद को स्टेडियम से बाहर भेजने का कारनामा किया है।

7. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी करते हैं और उस दौरान उन्होंने एमआई की फ्रेंचाइजी के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल में रोहित 213 मैच खेलते हुए टोटल 227 छक्का लगाए हैं। उस दौरान रोहित ने 10 बार गेंद को स्टेडियम से बाहर भेजा है।

6. कीरोन पोलार्ड

वेस्टइंडीज के खतरनाक ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड आईपीएल में हमेशा मुंबई इंडियंस के लिए ही खेले हैं। इस लीग में उन्होंने 178 मैचों की 160 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए टोटल 214 छक्के लगाए हैं। उस दौरान पोलार्ड ने गेंद को 12 बार स्टेडियम से बाहर का रास्ता दिखाया है।

5. युवराज सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तूफानी बल्लेबाज युवराज सिंह आईपीएल में कई टीमों के लिए खेल चुके हैं। उस दौरान युवी ने बड़े-बड़े छक्के लगाए हैं। इस लीग में युवराज 132 मैच खेलते हुए 149 छक्के लगाए हैं, जिसमे उन्होंने 12 बार गेंद को स्टेडियम से बाहर भेजा है।

4. आंद्रे रसेल

वेस्टइंडीज के तूफानी ऑलराउंडर आंद्रे रसेल भी इंडियन प्रीमियर लीग में धमाल मचाते है। इस लीग में आंद्रे रसेल 85 मैच खेलते हुए 143 बड़े-बड़े छक्के लगाए हैं। उस दौरान रसेल ने 15 बार गेंद को स्टेडियम से बाहर भेजा है, जिस वजह से इस लिस्ट में वो चौथे स्थान पर मौजूद है।

3. एबी डी विलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स के बारे में हम सब जानते हैं। डी विलियर्स आईपीएल में 184 मैच खेलते हुए टोटल 251 छक्के लगाए हैं। उस दौरान एबी ने 17 बार गेंद को स्टेडियम से बाहर पहुंचाया है।

2. क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के पूर्व घातक बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल में बड़े-बड़े कारनामे किए हैं। इस लीग में गेल के नाम कई खतरनाक रिकॉर्ड दर्ज है। आईपीएल में क्रिस गेल 142 मैचों में टोटल 357 छक्के लगाए हैं। उस दौरान गेल ने 19 बार गेंद को स्टेडियम से बाहर भेजा है।

1. महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में बड़े-बड़े छक्के लगाते हैं और इसके बारे में हम सब जानते हैं। आईपीएल में धोनी 221 मैच खेलते हुए टोटल 220 छक्के जड़े हैं। उस दौरान एमएसडी ने सबसे अधिक 20 बार गेंद को स्टेडियम से बाहर पहुंचाया है। इससे साफ़ है कि धोनी ताकत की मदद से बड़े-बड़े छक्के लगाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *