वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक बार 400 से अधिक रन बनाने वाली टॉप-5 टीमें, भारत और इंग्लैंड से भी आगे हैं ये टीम
इंग्लैंड की टीम वनडे क्रिकेट में इन दिनों धमाल मचा रही है, क्योंकि नीदरलैंड के विरुद्ध उनके खिलाड़ी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते दिखे हैं। इन दोनों टीमों के बीच वनडे श्रृंखला का पहला मुकाबला 17 जून को खेला गया था, उस दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने नीदरलैंड के गेंदबाजों पर थोड़ा भी रहम नहीं दिखाया।

उस मैच में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 498 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसी के साथ वह वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया। दुनिया की बहुत सारी टीमों ने ओडीआई क्रिकेट में 400 से अधिक रनों का स्कोर बनाया है, लेकिन आज हम आपको उन टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने यह कारनामा सबसे अधिक बार किया है।
5. श्रीलंका
न्यूजीलैंड की टीम वनडे क्रिकेट में दो बार 400 से अधिक रनों का स्कोर खड़ा किया है। साल 2006 में नीदरलैंड के खिलाफ मैच में श्रीलंका ने 443 रन बनाया था। उसके बाद साल 2009 में उनकी भारत के खिलाफ 411 रन बनाई थी।
4. ऑस्ट्रेलिया
वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया ने भी दो बार 400 से ज्यादा रन बनाई है। पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने साल 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 434 रन बनाया था। उसके बाद 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी टीम ओडीआई क्रिकेट में 417 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।
3. भारत
वनडे क्रिकेट म भारत 5 बार 400 से अधिक रन बना चुकी हैं। पहली बार उन्होंने साल 2007 में बरमूडा के खिलाफ 413 रन बनाया था। उसके बाद दूसरी बार साल 2009 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 414 रनों का स्कोर खड़ा किया था। टीम इंडिया तीसरी बार साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 401 रन बनाई थी। फिर चौथी बार साल 2011 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 418 रनों का स्कोर खड़ा किया था। उसके बाद पांचवीं बार भारत ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 404 रन बनाया था।
2. इंग्लैंड
वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड की टीम भी 5 बार 400 से अधिक रनों का स्कोर खड़ा किया है। अंग्रेजों की टीम ने पहली बार साल 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ 408 रनों का स्कोर खड़ा किया था, उसके बाद 2016 में पाकिस्तान के विरुद्ध 444 तथा तीसरी बार 2018 में 481 रन बनाया था। फिर चौथी बार साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 418 तथा पांचवीं बार 2022 में नीदरलैंड के विरुद्ध 498 रनों का स्कोर खड़ा किया है।
1. दक्षिण अफ्रीका
वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की टीम सबसे अधिक 6 बार 400 से अधिक रन बनाई है। पहली बार उन्होंने साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 438 रन बनाया था। फिर उसी साल 2006 में जिम्बाब्वे के विरुद्ध 418 रनों का स्कोर खड़ा किया था। उसके बाद साल 2015 में साउथ अफ्रीका ने 4 बार 400 से अधिक रन बनाया। उस दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ 439 फिर आयरलैंड के विरुद्ध 411 रन बनाया। इसके अलावे उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 408 तथा भारत के विरुद्ध 438 रनों का स्कोर विशाल स्कोर खड़ा किया था।