इस दिग्गज Cricketer ने लिया 2 साल बाद वापसी का फैसला, कर दिया सबको हैरान

2 साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। 15 अगस्त 2020 को इस धाकड़ Cricketer ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया था, लेकिन आईपीएल में धोनी अभी भी खेलते नजर आते हैं। अक्सर सोशल मीडिया से बहुत अधिक दूरी बनाए रखने वाले महेंद्र सिंह धोनी में किन्हीं खास कारणों के चलते 2 साल बाद फिर से अपनी वापसी करने का फैसला किया है, जिसे सुनकर उनके फैंस आश्चर्यचकित हो उठे हैं। उनके इस फैसले को लेकर फैंस में बहुत अधिक खुशी का माहौल नजर आ रहा है।

2 साल बाद कर रहे वापसी

दुनिया के सबसे सफलतम कप्तानों में शामिल और क्रिकेट के चाचा चौधरी कहलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने काफी लंबे समय बाद इंस्टाग्राम पर आपना एक पोस्ट शेयर कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया है। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी फार्म हाउस पर ट्रैक्टर चलाकर खेत जोतते नजर आ रहे हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘मुझे कुछ नया सीख कर बहुत अच्छा लगा, लेकिन इसे पूरा करने में मेरा बहुत समय भी बर्बाद हुआ’

इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी 8 जनवरी सन 2021 को अपना आखिरी पोस्ट कर चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

धोनी का IPL 2023 होगा अंतिम आईपीएल

चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के दौरान 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। आईपीएल 2023 में भी धोनी को चेन्नई की तरफ से ही खेलते देखा जाएगा।क्रिकेट एक्सपर्ट्स के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी साल 2023 में अंतिम बार आईपीएल में खेलते देखे जा सकते है, पिछली बार रवींद्र जडेजा महेंद्र सिंह धोनी को हटाकर कप्तान बनाए गए थे। लेकिन एक कप्तान के रूप में वह कहीं से भी फिट नहीं बैठ सके, जिसके चलते उन्हें अपनी कप्तानी को छोड़ना पड़ा। जिसके बाद कप्तानी की बागडोर महेंद्र सिंह धोनी‌ ने अपने कंधों पर लेते हुए दोबारा CSK टीम के कप्तान बन गए थे।

अपने आईपीएल करियर के दौरान महेंद्र सिंह धोनी 4 बार अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने में कामयाब रहे। अब इस अंतिम आईपीएल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से चैंपियन बनकर क्रिकेट से अलविदा लेना चाहेंगे।

कैसा रहा माही का करियर

हेलीकॉप्टर शॉट से मशहूर हुए महेंद्र सिंह धोनी की गिनती एक कप्तान के रूप में दुनिया के सबसे सफलतम कप्तानों में की जाती है। वह अपनी कप्तानी के दौरान भारतीय टीम को आईसीसी के तीनों टाइटल जिताने में कामयाब रहे। धोनी ऐसा करने वाले इकलौते कप्तान रहे हैं। 23 दिसंबर साल 2004 को महेंद्र सिंह धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे पदार्पण किया था।

इसके बाद सितंबर 2007 को महेंद्र सिंह धोनी ने पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में कप्तानी पद की कमान संभाली। भारत को T20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब भी महेंद्र सिंह धोनी ने ही अपनी कप्तानी के दौरान जिताया था।

Read Also:-स्टीव स्मिथ की आंखों के सामने से ‘गायब’ हुई गेंद, उड़े स्टंप्स, हैरान: वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *