आईपीएल 2022 में इन खिलाड़ियों ने लगाया है सबसे बड़ा छक्का, सूची में सिर्फ एक भारतीय मौजूद
आईपीएल 2022 महाराष्ट्र में खेला जा रहा है, जहां पर बड़े-बड़े छक्के लगते हुए देखने को मिल रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में भी लगभग सभी टीमों के खिलाड़ियों ने बड़े-बड़े छक्के लगाए हैं। इस वजह से इन दिनों उनकी खूब चर्चाएं हो रही है। इस वर्ष आईपीएल में कुछ खिलाड़ियों ने अपनी प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में अभी तक खूब छक्के लगते हुए देखा गया है। लेकिन उस दौरान कुछ खिलाड़ियों ने बड़े-बड़े छक्के लगाए हैं। इसी वजह से आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस वर्ष आईपीएल में सबसे बड़ा छक्का लगाने का कारनामा किया है।
1. डेवाल्ड ब्रेविस
दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस इन दिनों खूब चर्चा में नजर आ रहे हैं, क्योंकि उन्होंने आईपीएल के मौजूदा सीजन में बड़े-बड़े छक्के लगाए हैं। इस वर्ष आईपीएल में सबसे बड़ा छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी ब्रेविस के नाम दर्ज है, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ राहुल चाहर की गेंद पर 112 मीटर का लंबा छक्का लगाया था।
2. लियाम लिविंगस्टोन
इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन इस वर्ष आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं। इस वर्ष उन्होंने कई बड़े छक्के लगाए हैं, जिस वजह से फैंस ने उनकी खूब तारीफ़ की है। लिविंगस्टोन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मुकेश चौधरी की गेंद पर 108 मीटर का बड़ा छक्का लगाया था।
3. लियाम लिविंगस्टोन
इस सूची में तीसरे नंबर पर भी लियाम लिविंगस्टोन का नाम मौजूद है। क्योंकि उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एक मुकाबले में वानिंदु हसरंगा की गेंद पर 105 मीटर का बड़ा छक्का जड़ दिया था। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो किस अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं।
4. डेवाल्ड ब्रेविस
बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस पंजाब किंग्स के विरुद्ध पिछले मुकाबले में राहुल चाहर के एक ओवर में लगातार चार गगनचुंबी छक्के जड़ दिए थे। उस दौरान ब्रेविस ने 102 मीटर का लंबा छक्का भी लगाया था। इसी वजह से इस सूची में दूसरी बार उनका नाम मौजूद है।
5. शिवम दुबे
युवा भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे इस वर्ष आईपीएल में चेन्नई सुपर्ब किंग्स के लिए खेल रहे हैं और उस दौरान सीएसके के लिए उन्होंने कई बेहतरीन पारियां खेली है। इसके अलावा उन्हें बड़े-बड़े छक्के लगाते हुए भी देखा गया है। आरसीबी के खिलाफ एक मुकाबले में दुबे ने जोश हेजलवुड की एक गेंद पर 102 मीटर का लंबा छक्का लगा दिया था।