आईपीएल 2023 में पंजाब टीम से बाहर होंगे ये 5 खिलाड़ी, बदल जाएगा कप्तान, फिर सबसे मजबूत हो जाएगी प्रीति जिंटा की टीम

आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के पास अच्छे-अच्छे खिलाड़ी मौजूद थे, लेकिन फिर भी उनकी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब नहीं रही। उस दौरान कुछ खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में सफल नहीं हुए, जिसका खामियाजा पंजाब किंग्स को भुगतना पड़ा है।

पंजाब किंग्स

अब पंजाब किंग्स आईपीएल 2023 पर ध्यान केंद्रित करेगी। इस वजह से अगले साल आईपीएल से पहले उन्हें कई खिलाड़ियों को रिलीज करते देखा जा सकता है, ताकि उनकी जगह पर किसी अच्छे खिलाड़ी को खरीदा सके। तो चलिए आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिसे पंजाब आईपीएल के 16वें सीजन से पहले रिलीज कर सकती है।

1. शाहरुख खान

आईपीएल 2022 की नीलामी के दौरान कई फ्रेंचाइजी शाहरुख खान को खरीदना चाहती थी, लेकिन अंत में पंजाब किंग्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। लेकिन आईपीएल का मौजूदा सीजन उन के लिए बहुत खराब रहा। इस वजह से इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से पहले पंजाब की टीम उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

2. मयंक अग्रवाल

आईपीएल के मौजूदा सीजन में मयंक अग्रवाल का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है, इसके अलावा उनकी कप्तानी भी बहुत ज्यादा घटिया रही है। इसी वजह से पंजाब प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में पंजाब की फ्रेंचाइजी मयंक को भी अगले साल रिलीज कर सकती है।

3. राहुल चाहर

युवा भारतीय स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर से इस बार आईपीएल में पंजाब किंग्स को बहुत ज्यादा उम्मीदें थी, लेकिन राहुल चाहर का प्रदर्शन भी बहुत साधारण रहा। इस वजह से पंजाब की फ्रेंचाइजी आईपीएल 2023 से पहले उन्हें अपनी टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

4. अर्शदीप सिंह

इस साल आईपीएल में अर्शदीप सिंह कुछ मैचों में बढ़िया प्रदर्शन किया है, लेकिन अधिकतर मैचों में वो विकेट झटकने में सफल नहीं रहे हैं। इस वजह से उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे आईपीएल 2023 से पहले पंजाब की फ्रेंचाइजी अर्शदीप सिंह को रिलीज कर सकती है।

5. ओडियन स्मिथ

पंजाब किंग्स की टीम ने ओडियन स्मिथ को बहुत उम्मीद के साथ ख़रीदा था, लेकिन वो गेंद और बल्ले दोनों से कुछ ख़ास कमाल दिखाने में सफल नहीं रहे। इस वजह से आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *