आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा की जगह ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं कप्तानी, एक पर सबकी नजर है

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस टीम की स्थिति आईपीएल 2022 में बहुत ज्यादा खराब रही है, क्योंकि उन्हें अभी तक एक भी मैचों में जीत हासिल नहीं हुआ है। रोहित इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे सफल कप्तान है, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में एमआई को सबसे अधिक 5 बार इस लीग का खिताब जीताया है।

रोहित शर्मा आईपीएल

मुंबई इंडियन रोहित शर्मा के बाद किसी न किसी खिलाड़ी को अवश्य कप्तान बनाएगी। अब रोहित की आयु बढ़ती जा रही है, इस वजह से इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में मुंबई इंडियंस किसी अन्य खिलाड़ी को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त कर सकती है। इसी वजह से आज हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एमआई टीम का अगला कप्तान होने वाला है।

1. जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्तमान में दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज है। आईपीएल के हर सीजन में बुमराह ने अच्छी गेंदबाजी की है, इसी वजह से एमआई की फ्रेंचाइजी उसे नहीं छोड़ रही है। रोहित शर्मा के बाद जसप्रीत बुमराह को मुंबई की कप्तानी मिल सकती है।

2. ईशान किशन

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, लेकिन वो एक बेहतरीन बल्लेबाज है। इसी वजह से मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल 2022 की नीलामी में 15.25 करोड़ में खरीदा था। एमआई की फ्रेंचाइजी रोहित के बाद ईशान किशन को भी अपनी टीम का कप्तान नियुक्त कर सकती है।

3. सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस टीम के बेहतरीन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हमेशा अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। इस लीग में सूर्यकुमार हर साल खूब रन बनाते हैं। इसी वजह से मुंबई इंडियंस उन्हें लगातार मौके दे रही है। जब रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस टीम को एक कप्तान की जरुरत पड़ेगी तब एमआई की फ्रेंचाइजी सूर्यकुमार की तरफ जा सकती है। क्योंकि वो इंडियन प्रीमियर लीग के हर सीजन में अच्छी प्रदर्शन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *