Skin Care Tips: चुकंदर आपके दाग-धब्बों को कुछ ही देर में कर देगा गायब, फिर आप भी हो जाएंगे खूबसूरत, जानिए इसके उपाय
चुकंदर का प्रयोग करने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। यह आपकी त्वचा की रंगत को भी बदलने में कारगर साबित हो सकता है। अगर आप का रंग दबा हुआ है, या आपकी स्किन पर कहीं भी दाग धब्बे हो चुके हैं, तो चुकंदर का सेवन करने से आपको इन सभी समस्याओं से जल्द ही छुटकारा मिल सकता है।
चुकंदर हमारे शरीर का रक्त साफ करने में भी सहायक तो होता ही है, इसके साथ-साथ चेहरे के लिए भी यह बहुत उपयोगी होता है। चुकंदर का सेवन करने से हमारी स्किन लंबे समय तक जवां और खूबसूरत बनी रहती है।
चुकंदर से मिलते पोषक तत्व
चुकंदर को पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। इसमें विटामिन्स और खनिज के साथ-साथ आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आपको अनेकों फायदे मिल सकते हैं। इसके साथ साथ आपकी स्किन को यह काफी लंबे समय तक जवां और खूबसूरत भी बनाए रखता है। चुकंदर का प्रयोग हम एंटी एजिंग के रूप में भी कर सकते हैं।
चेहरे पर चुकंदर का इस्तेमाल
अगर आप अपने चेहरे पर खूबसूरत निखार लाना चाहते हैं, तो चुकंदर का फेस मास्क बनाकर आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं, चेहरे पर चुकंदर का इस्तेमाल और इसके फायदों के बारे में
- चुकंदर को छीलकर ब्लेंडर में अच्छे से पीसना चाहिए।
- फिर इसके पेस्ट को किसी बाउल में निकाल लीजिए।
- फिर एक चम्मच मॉइश्चराइज क्रीम चुकंदर के 1 बड़े चम्मच पेस्ट में डालिए।
- इस प्रकार इन सब चीजों को अच्छी तरह से एक साथ मिक्स कर लीजिए।
- फिर इस तयार पेस्ट को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाइए।
- पेस्ट सूख जाने के बाद चेहरे को अच्छे से धो लीजिए।
- आपका चेहरा ऐसा करने से ताजगी से भरपूर और ग्लोइंग निखार के साथ नजर आएगा।
- दाग धब्बों का चुकंदर से करें सफाया
- सबसे पहले आप दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी लीजिए और उसमें चुकंदर के रस की मात्रा मिलाइए।
- फिर अच्छे से इन्हें तैयार करके आप इसका मिक्स पेस्ट तैयार कर लीजिए।
- फिर इस तैयार हुए पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाइए।
- अपने फेस को 15 मिनट के लिए सूखने को छोड़ दीजिए।
- जब आपका चेहरा अच्छे से सूख जाता है, तो आप पानी की सहायता से चेहरे और गले की मसाज करिए।
- उसके बाद साफ पानी से आप अपने चेहरे को साफ कर लीजिए।
- ऐसा करने से आपको अपने दाग धब्बों को हटाने में सहायता मिलेगी।
Disclaimer : यह आर्टिकल पाठकों की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी को लेकर किसी प्रकार का दावा नहीं किया जा सकता, हमारा आपसे निवेदन है, कि यह उपचार करने से पहले आप किसी डॉक्टर की परामर्श अवश्य लें। हमारा लक्ष्य सिर्फ आपको जानकारी देना है।